चीन के तीन पत्रकारों को भारत ने वापस जाने को कहा
नई दिल्ली। भारत ने तीन चीन के पत्रकारों को जोकि चीन के सरकारी चैनल जिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी में काम करते हैं को भारत से इस महीने वापस जाने को कहा है। भारत ने इन पत्रकारों के वीज़ा को बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

तीनों ही चीन के पत्रकारों से 31 जुलाई तक भारत छोड़ने को कहा गया है। भारत के अधिकारी ने बताया कि भारत ने इन पत्रकारों का वीजा बढ़ाने से मना कर दिया है, भारत ने बजाए इन पत्रकारों की जगह जिन्हुआ से इनकी जगह किसी अन्य पत्रकार को भेजने को कहा है। हालांक अधिकारी ने इन पत्रकारों के वीजा को नहीं बढ़ाने की वजह नहीं बतायी है।
इन तीन पत्रकारों में से एक पत्रकार पिछले सात साल से भारत में रह रहे थे। अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर इन बातों को मीडिया के सामने रखा। हिंदू अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ये तीनों पत्रकार हाल ही में बेंगलुरू गये थे और इन्होंने तिब्बत के एक्टिविस्ट्स से मुलाकात की थी, जिसके चलते सरकार इनसे खफा थी।
तिब्बत के शर्णार्थियों का मुख्यालय धर्मशाला में हैं, लेकिन बड़ी संख्या में तिब्बत के लोग कर्नाटक में भी रहते हैं। जिन्हुआ और चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत के फैक्स का जवाब भी नहीं दिया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
वू कैंग, लू टैंग जिन्हुआ न्यूज़ के नई दिल्ली और मुंबई में ब्यूरो हेड हैं। जबकि तीसरी पत्रकार शी योंगैंग मुंबई में पत्रकार हैं। इन लोगों के वीजा को खत्म करने की कोई भी आधिकारिक वजह नहीं दी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पत्रकारिता के इतर इन पत्रकारों ने जो काम किये उसने सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर ला दिया था।












Click it and Unblock the Notifications