India-China: भारत ने इजरायल से की हेरॉन ड्रोन को अपग्रेड करने की रिक्‍वेस्‍ट

नई दिल्‍ली। चीन की तरफ से पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच ही भारत ने इजरायल के बने हेरॉन ड्रोन को अपग्रेड करने का फैसला किया है। पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के साथ जारी टकराव के बाद अब भारत की सेनाओं का ध्‍यान उनके पास मौजूद ड्रोन पर गया है। सूत्रों की मानें तो भारत के पास इस समय चीन के पास मौजूद ड्रोन टेक्‍नोलॉजी और सर्विलांस ड्रोन क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है। लद्दाख में इस समय पीएलए ने भारी तादाद में मानवरहित क्षमताओं से लैस उपकरण एलएसी पर तैनात कर रखे हैं।

heron.jpg

सैटेलाइट से संपर्कनहीं कर सकता हेरॉन

भारत ने इजरायल से अनुरोध किया है कि वह हेरॉन मध्‍यम रेंज वाले ड्रोन को अपग्रेड कर दे। हेरॉन का प्रयोग इस समय सेनाएं कर रही हैं। भारत ने इसकी सर्विलांस क्षमता को बढ़ाने के लिए कम्‍यूनिकेशन लिंक्‍स को अपग्रेड करने के लिए कहा है। वर्तमान समय में हेरॉन ड्रोन को सैटेलाइट से लिंक करना थोड़ा मुश्किल है। अपग्रेडेशन के दौरान हेरॉन को सैटेलाइट पैकेज के साथ फिट किया जाएगा। ताकि ड्रोन सैटेलाइट के साथ संपर्क कायम कर जानकारी को रियल टाइम बेसिस पर भेज सकेगा। इस अपग्रेड के बाद हेरॉन बिना किसी रूकावट या फिर संपर्क खोने के डर के बिना सर्विलांस को अंजाम दे सकेगा। हेरॉन अपग्रेड प्रोग्राम को पिछले माह रक्षा मंत्रालय की तरफ से अनुमति दी गई है। भारत की तरफ से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और प्राइवेट सेक्‍टर की तरफ से सेना के लिए ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्‍टम को तैयार किया जा रहा है। तीनों सेनाएं इस नतीजे पर पहुंची हैं कि भारत को एक ऐसे ड्रोन को अपनाना चाहिए जो पूरी तरह से हथियारों से लैस हो।

फायरिंग वाले ड्रोन के लिए वार्ता

भारत इस समय अमेरिका के साथ MQ-9B ड्रोन को खरीदने की बातचीत को अंजाम तक ले जाने की कोशिशों में लगा हुआ है। इस ड्रोन को जनरल एटॉमिक्‍स की तरफ से तैयार किया गया है। MQ-9B ड्रोन 40 घंटे तक हवा में रह सकता है। 40,000 फीट की ऊंचाई पर यह ड्रोन 2.5 टन से ज्यादा के हथियार तक ले जा सकता है। जो हथियार MQ-9B ड्रोन ले जा सकता है उसमें हवा से जमीन पर हवा करने वाली मिसाइलों के अलावा लेसर गाइडेड बम तक शामिल हैं। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि भारत इस समय ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत को पूरा करने में लगा है। बताया जा रहा है कि ड्रोन की कीमत इसकी खरीद के आड़े आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+