सभी अफगान नागरिक कर सकते हैं भारत के वीजा के लिए अप्लाई, धर्म के आधार पर कोई प्राथमिकता नहीं
नई दिल्ली, 17 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता हथिया लेने के बाद वहां आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान से निकलकर किसी दूसरे देश में पनाह लेना चाहते हैं। इस सबको देखते हुए भारत सरकार की ओर से नए इलेक्ट्रॉनिक वीजा की शुरूआत की गई है। जिसके तहत किसी एक मजहब को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। अफगानिस्तान के किसी भी धर्म के लोग भारत आने के लिए वीजा की इस कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकेंगे।
Recommended Video

गृह मंत्रालय ने दी है जानकारी
गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा कर वीजा अर्जियों पर जल्द फैसला लेने के लिए ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा' की नई कैटेगरी बनाई है। अब किसी भी धर्म के अफगान नागरिक 'ई-आपातकालीन और अन्य वीजा' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वीजा के लिए मिलने वाली अर्जियों पर कार्रवाई करते और अफगान नागरिकों को वीजा देते हुए सुरक्षा मुद्दों पर गौर किया जाएगा। शुरुआत में वीजा छह महीने की अवधि के लिए दिया जाएगा।

हिन्दुओं और सिखों को निकालने की भारत ने कही बात
भारत ने अफगानिस्तान के हिन्दुओं और सिखों को निकालने की बात भी कही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि अफगान में रहने वाले हिंदू और सिखों को बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य विभाग सभी जरूरी प्रबंध प्रबंध करेंगे। अफगानिस्तान में भारत समेत कई देशों ने अपने दूतावास को खाली कर रहे हैं। मंगलवार को ही भारतीय वायु सेना का विमान 20 भारतीय अधिकारियों को लेकर गुजरात पहुंचा है।

अफगानिस्तान में लोग खौफ के साये में
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर भागने और राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा होने बाद वहां से लोग भागने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब हैं कि सोमवार को अमेरिकी वायुसेना के विमान में घुसने को लेकर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर विमान से नीचे गिरते हुए लोग भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications