भारत और अमेरिका मिलकर अफगानिस्तान में पाकिस्तान की गतिविधि पर रख रहे हैं नजर- विदेश सचिव श्रृंगला

नई दिल्ली, सितंबर 04। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा को खत्म किया। यात्रा संपन्न के मौके पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि भारत और अमेरिका अफगानिस्तान में पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ भारत के सीमित जुड़ाव हैं और अफगानिस्तान के नए शासकों ने ये संकेत दिए हैं कि वो नई दिल्ली की चिंताओं को दूर करने में सपोर्ट करेंगे।

harsh vardhan shringla

बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मिले श्रृंगला

प्रेस को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, 'हम टू प्लस टू वार्ता को लेकर उत्साहित हैं जो नवंबर में होगी। अभी वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है।' आपको बता दें कि वॉशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान हर्षवर्धन श्रृंगला ने राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इस यात्रा पर उन्होंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमें पाकिस्तान की हरकतों पर बहुत अच्छी तरह से नजर रखने की जरूरत है, हमारे साथ-साथ अमेरिका भी अफगानिस्तान पर बहुत अच्छे से नजर रख रहा है, हालांकि अफगानिस्तान में कैसे स्थिति आगे बढ़ेगी, ये देखने वाली बात है। विदेश सचिव ने बताया कि भारत के बयान में तालिबान से कहा गया है कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी आतंकवाद नहीं होना चाहिए, जो हमारे या अन्य देशों के खिलाफ निर्देशित उनके क्षेत्र से उत्पन्न हो, हम चाहते हैं कि वे महिलाओं, अल्पसंख्यकों आदि की स्थिति के प्रति सचेत रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+