28 घोड़े हैं लेकिन रथ का कोई सारथी नहीं...INDIA गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (UBT) ने किया कटाक्ष

India alliance meeting: तीन हिंदी भाषी राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद INDIA गठबंधन की आज पहली बैठक हो रही है। दिल्‍ली में आयोजित विपक्षी गठबंधन की इस बैठक में 28 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। पांच राज्‍यों के आश्‍चर्यजनक चुनाव परिणामों के बाद INDIA गठबंधन के नेतृत्‍व को लेकर एक अप्रत्‍यक्ष जंग शुरू हो चुकी है। वहीं INDIA गठबंधन में शामिल शिवसेना (UBT) ने आज हो रही बैठक से ठीक पहले गठबंधन पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है।

India alliance meeting

बता दें तीन उत्‍तर भारतीय राज्‍यों में कांग्रेस की करारी हार के तुरंत बाद सांसद संजय राउत ने तंज कसा था "सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के प्रचार करने से कुछ नहीं होगा।" वहीं अब इस बैठक से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (UBT) ने एक बार फिर चौंकाते हुए अपनी पार्टी के मुख पत्र सामना में इंडिया गठबंधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कई सवाल उठाए हैं।

शिवसेना (UBT) ने अपने मुख पत्र सामना में लिखा

INDIA गठबंधन का म‍हत्‍व बढ़ाया जाना चाहिए। आज रथ में 28 घोड़े हैं लेकिन रथ का कोई सारथी नहीं है। जिसके चलते रथ अटक गया है।

इसके आगे सामना में नेतृत्वविहीन INDIA गठबंधन की बैठक पर शिवसेना (UBT) ने कटाक्ष करते हुए लिखा

दिल्‍ली में सिर्फ इकट्ठा होना, दोपहर का भोजन करना और सबसे हाथ पोंछकर घर चले जाने की व्‍यवस्‍था में अब सुधार होना चाहिए।

शिवसेना (UBT) ने सामना में ये लाइनें लिखकर INDIA गठबंधन की पिछली तीन बैठक को एक तरीके से बेमतलब करार दिया है, इसके साथ ही समय ना बरबाद करते हुए गठबंधन के नेतृत्‍व समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर जल्‍द निर्णय लेने क सलाह दी है।

बता दें INDIA गठबंधन में 19 दिसंबर यानी आज चौथी बैठक दिल्‍ली में होने जा रही है लेकिन इस गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बीच लोकसभा चुनाव में राज्‍यों में सीटों के बंटवारे पर कोई सहमति बन पाई है और ना ही विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार कौन होगा? इस पर निर्णय हो पाया है।

इस पर कोई आपसी स‍हमति का अभाव नजर आ रहा है। इसकी वजह है कि गठबंधन में शामिल बड़े चेहरे पीएम उम्‍मीदवार के रूप में स्‍वयं को रखना चाहते हैं। हालांकि पीएम उम्‍मीदवारों की महात्‍वाकांक्षा रखने वाली बंगाल सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक दिन पहले दावा किया है पीएम उम्‍मीदवार कौन होगा इसका निर्णय आम चुनाव संपन्‍न होने के बाद लिया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+