I.N.D.I.A Meeting: लालू, नीतीश से लेकर खड़गे तक ने PM पर बोला हमला, कई कमेटियों का ऐलान

India Meeting Mumbai: इंडिया गठबंधन की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक के बाद सभी विपक्षी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव, उद्धव ठाकरे से लेकर संजय राउत ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक के बाद खड़गे और लालू पीएम मोदी पर सबसे अधिक हमलावर दिखे। तो चलिए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा...

इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं: लालू
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं। इसरो के वैज्ञानिक पीएम मोदी को अब आगे बढ़ाएंगे।पीएम मोदी झूठ बोल के चुनाव जीते। उन्होंने चुनाव से पहले कहा कि हमारा और बाकी नेताओं का स्विस बैंक में पैसा जमा है। उसे लाएंगे और सबको 15 लाख रुपये देंगे लेकिन क्या हुआ। सबका खाता भी खुलवा दिया। नीचे पढ़ें और भी नेताओं के बयान...

India alliance meet

मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक को सभी नेताओं ने अच्छे से चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 100 रुपये बढ़ाते हैं और दो रुपये कम करते हैं। उन्होंने (भाजपा) पहले कीमतें बढ़ाईं और कीमतों में मामूली कमी की। मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे।

मोदी को हटाकर ही दम लेंगे: लालू प्रसाद यादव
मुंबई बैठक में लालू यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम यहां एकजुट हुए हैं। हम शुरू से ही भाजपा हटाओ और देश बचाओ अभियान में लगे हुए हैं। मैं शुरू से ही मोदी से लड़ता आया हूं। हमलोग किसी से नहीं डरने वाले हैं। हम उन्हें हटाकर ही दम लेंगे।

कई और कमेटियों का किया गया गठन
संजय राउत ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन की समन्वय समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी), कैंपेन कमेटी, वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का गठन हुआ है जिनमें सभी पार्टियों के सदस्य हैं।

जो अभी केंद्र में हैं वो जाएंगे- नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो अभी केंद्र में हैं वे जाएंगे, वे बिल्कुल हारेंगे। उन्होंने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। उन्हीं की खबरें छपती हैं। जैसे ही वो हारेंगे तो प्रेस वाले भी आजाद हो जाएंगे। जो आपका मन करेगा फिर आप वो लिखना। वे देश का इतिहास बदलना चाहते हैं, ऐसा हम नहीं होने देंगे। हम तैयार हैं, चुनाव भी समय से पहले हो सकता है।

अगर हम एकजुट हो गए तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव: राहुल गांधी
मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज, दो बहुत बड़े कदम उठाए गए। अगर इस मंच पर पार्टियां एकजुट हो गईं, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव है। हमारे सामने काम सबसे कुशल तरीके से एक साथ आने का है।

एक समन्वय समिति का गठन और निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हरा दे, सीट-बंटवारे पर चर्चा में तेजी लाना दो कदम आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री और एक व्यवसायी के बीच की सांठगांठ हर व्यक्ति के सामने है...मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हरा देगा। इस गठबंधन में असली काम वे रिश्ते हैं जो इस गठबंधन के नेताओं के बीच बने हैं। पिछली दो बैठकों ने तालमेल बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत बड़ा काम किया है कि हम सभी एक होकर काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+