INDIA गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी की केजरीवाल से मुलाकात, क्या हैं मायने?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों की दिल्ली में हो रही बैठक अहम मानी जा रही है। ये मीटिंग ऐसे वक्त में हो रही है जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार का गठन भी हो चुका है। गठबंधन अपने प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा कर सकता है। चूंकि विपक्षी दल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए का मुकाबला करने के लिए लिए एकत्र हुए हैं, ऐसे में आम चुनाव की रणनीति पर अहम चर्चा संभव है। इस बीच गठबंधन में रहते हुए कांग्रेस के खिलाफ बयान देने वाली आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच मुलाकात हुई है।

Mamata Banerjee met Kejriwal

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चार दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचीं।वे यहां आईएनडीआईए की बैठक में शामिल होने आईं है। बैठक से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मुलाकात हुई, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, ये बैठक दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक से कुछ घंटे पहले हुई।

बता दें कि आईएनडीएआई गठबंधन में रहते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल इससे पहले कांग्रेस की कई बार खिंचाई भी कर चुके हैं। ऐसे में केजरीवाल और ममता बनर्जी की मुलाकात को लेकर आईएनडीआईए के बीच भी गुटबाजी की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को बुधवार, 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय भी मिल गया है। वह केंद्र से पश्चिम बंगाल के लंबित फंड के मुद्दे पर चर्चा करने वाली हैं।

दरअसल आईएनडीआईए गठबंध में शामिल दलों के नेता दिल्ली पहुंच जाते रहे हैं। इस बीच सीएम केजरीवाल उनका स्वागत कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी के बाद आईएनडीआईए की मीटिंग में शामिल होने दिल्ली पहुंचे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद सावंत और आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+