INDIA Alliance: मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन, जानिए और क्या होगा?

INDIA Alliance Meeting In Mumbai: मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही 'इंडिया' गठबंधन (INDIA Alliance ) की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। बैठक के दूसरे दिन गठबंधन की सभी पार्टियां एक लोगो लॉन्च कर सकती है।

इस बैठक में सीट बंटवारे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। जिसमें, लिए गए फैसले को सभी दल एक साथ साझा कर सकेंगे।

INDIA Alliance

इससे पहले गुरुवार को हुई औपचारिक बैठक के दौरान गठबंधन की सभी पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA से मुकाबला करने के लिए चुनावी मोड में आने और अपनी योजनाओं में तेजी लाने का फैसला किया। इस दौरान कुछ शीर्ष नेताओं ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और कुछ हफ्तों में एक संयुक्त एजेंडा लाने की तात्कालिकता पर भी जोर दिया।

Recommended Video

      India Alliance Meeting Live: पीएम पद पर दावेदारी के लिए अभी इंतजार करें सभी सहयोगी दल- RJD

      - INDIA गठबंधन की आज यानी शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 10 बजे बैठक होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि 10 बजकर 30 मिनट पर गठबंधन का लोगो का अनावरण किया जा सकता है।

      - गठबंधन की बैठक में आज पार्टियों प्रवक्ताओं की एक टीम पर फैसला कर सकता हैं, जो गठबंधन की ओर से बोलेंगे। क्योंकि, विभिन्न दलों के पास अपने-अपने प्रवक्ता हैं।

      - गुरुवार को हुई अनौपचारिक बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें कम से कम चार उप-समूह शामिल होंगे। समिति हर राज्य का दौरा कर वहां के राजनीतिक हालात का अध्ययन करेगी। उसके बाद सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा।

      - शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन के लिए संयोजक बनाने पर भी चर्चा हो सकती है।

      - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गठबंधन को 2 अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र जारी करना चाहिए। जबकि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को अगले महीने तक अंतिम रूप देने के लिए कहा।

      - समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने भी राज्यों में पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने का आह्वान किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कथित तौर पर बैठक में बुलेट प्वाइंट में एक आम राष्ट्रीय एजेंडा तैयार करने के लिए कहा।

      - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एनडीए की आश्चर्यजनक रणनीति और चालबाजियों से निपटने के लिए सभी योजनाओं के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

      - लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन को 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) नाम दिया गया है। गठबंधन की पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में जून के महीने में हुई थी।

      - गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई महीने में बेंगलुरू में हुई थी। इस बैठक में 26 दलों साथ आए थे और इस गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया था। वहीं अब गठबंधन की तीसरी बैठक चल रही है, जिसमें 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+