Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

INDIA Alliance: खड़गे के घर अहम बैठक, 19 दलों के नेता पहुंचे, डेढ़ घंटे तक अहम चर्चा के बाद क्या बोले?

एनडीए की अहम बैठक के बाद आईएनडीआईए में शामिल दलों के नेताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर अहम बैठक की। इस बैठक की घोषणा के बार कयास लगाए जा रहे थे कि एनडीए की तरह आईएनडीआए भी सरकार बनाने के आवश्यक सीटों की संख्या को पूरा करने का प्रयास करेगा और सरकार बनाने का दावा करेगा। हालांकि बैठक में इसको लेकर चर्चा नहीं हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद खड़गे के आवास से बाहर निकले राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक को लेकर कई अहम सवालों को जवाब दिए हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इंडी गठबंधन की बैठक के बाद का कहा इस बार जनादेश बीजेपी सरकार के खिलाफ है। वहीं इंडी ब्लॉक की बैठक को उन्होंने सार्थक बताया और कहा कि मीटिंग के दौरान गठबंधन को समर्थन देने के लिए एक धन्यवाद प्रस्ताव लगाया गया, जिसका सभी ने स्वागत किया।

INDIA Alliance meeting at Kharge house

वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय महासचिव पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि सराकर बनाने के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। ऐसे में आईएनडीआईए गठबंधन उचित समय का इंतजार करेगा। उन्होंने कहा, "जनादेश स्पष्ट रूप से इंडिया ब्लॉक के लिए है। लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं है और संख्याएं हमारे साथ नहीं हैं।"

शिव सेना (UBT) नेता संजय राउत ने बैठक के बाद के कहा, "...हमने तय किया है कि यह जनादेश बढ़ते फासीवाद और संविधान को नष्ट करने वालों के खिलाफ है। सही समय पर, हम सरकार बदलने की लोगों की इच्छा को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।"

वहीं चंद्रबाबू नायडू, सीपीआई महासचिव डी राजा और अन्य नेताओं से जब नीतीश कुमार और आईएनडीआईए से कथित बातचीत को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने कहा, "किसने कहा? मुझे नहीं पता कि यह सब कौन बात कर रहा है...।"

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए और चर्चा हुई, निष्कर्ष यह निकला कि हम सब मिलकर एक साथ यह कहना चाहते हैं- 'INDIA गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा'..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+