INDIA एलायंस में जहां सीटों को लेकर फंसेगा पेंच, सीताराम येचुरी ने बताया इस फॉर्मूले पर लड़ेंगे चुनाव

विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए ने अलायंस को मजबूत करने का पूरा फार्मूला तैयार कर लिया है। कैंपेनिंग और सीटों को लेकर किसी तरह का विवाद ना फंसे इसके लिए भी तैयारी की गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने गठबंधन के मजबूती देने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। मुंबई में बैठक के बाद अब दिल्ली में आईएनडीआईए बैठक करने जा रहा है। इस बीच सीटों के बंटवारे के साथ दलों के बीच किसी तरह से भी असमति ना बने इसके लिए खास प्लान पर काम किया जाएगा। गठबंधन के घटक दल सीपीआईएम CPI(M) के नेता सीताराम येचुरी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कैंपनिंग को लेकर एक सवाल के जवाब में इस प्लान का जिक्र किया है।

सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी से शुक्रवार को पत्रकारों ने पूछा कि अगर जहां दलों के बीच सहमति नहीं बनेगी तो उन सीटों के लिए क्या प्लान होगा। इस पर जवाब देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन पर येचुरी ने कहा, "जहां समायोजन (एडजस्टमेंट) संभव नहीं है, वहां साथ में कैंपेन नहीं होगा। क्या कांग्रेस पार्टी केरल में चुनाव लड़ना छोड़कर पूरा CPI(M) को सौंप देगी? यह तो संभव नहीं है। ठोस परिस्थितियों पर हम आगे चलेंगे, ज्यादा से ज्यादा सीटों पर एक समझ बनेगी।"

Sitaram Yechury INDIA Campaigning

विपक्ष के गठबंधन की बैठक में एलांयस के झंडे, सीटों के बंटवारे, कैंपेनिंग समेत कई मुद्दे पर रणनीतिक चर्चा हो रही है। इस बीच बैठक में एनसीपी चीफ शरद पवार ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 'घमंड़िया' शब्द का इस्तेमाल किया है। एनसीपी चीफ ने कहा, "इससे साबित होता है कि 'घमंडिया' कौन है? उन्हें लोगों का एक साथ आना भी पसंद नहीं है। मैं वादा करता हूं कि हम नहीं रुकेंगे और हम गलत रास्ते पर नहीं जाएंगे. हम देश में एक स्वच्छ प्रशासन देने के लिए सब कुछ करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+