INDIA Alliance पर आदित्य ठाकरे ने ठोका दावा, कहा- गठबंधन का कोई एक नेता नहीं है, राहुल गांधी की बढ़ेगी टेंशन!
INDIA Alliance: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही INDIA ब्लॉक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। INDIA के कई नेता दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
इसी बीच दिल्ली दौरे पर पहुंचे शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने INDIA गठबंधन से लेकर अपना दावा ठोक दिया। कहा कि, इंडिया ब्लॉक का संयुक्त नेतृत्व है ।वहीं उन्होंने ईवीएम धोखाधड़ी का हवाला देते हुए देश में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया।

इंडिया ब्लॉक का संयुक्त नेतृत्व है कोई एक नेता नहीं है।
आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "भाजपा का सपना हर क्षेत्रीय पार्टी को तोड़ना और खत्म करना है। इंडिया ब्लॉक का संयुक्त नेतृत्व है। कोई एक नेता नहीं है। यह अहंकार की लड़ाई या किसी के लाभ के लिए नहीं बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है।
" हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन के साथ, इंडिया ब्लॉक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ अपनी लड़ाई में चुनौतीपूर्ण मुद्दों का सामना कर रहा है।
राहुल गांधी से की मुलाकात
गुरुवार(13 फरवरी 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश का भविष्य संदेह में है क्योंकि भाजपा का सपना देश की हर क्षेत्रीय पार्टी को तोड़ना और खत्म करना है। मैंने कल (12 फरवरी 2025) को राहुल गांधी से मुलाकात की और आज (13 फरवरी 2025) को अरविंद केजरीवाल से मिलूंगा।
हमारा वोट कहां जा रहा है- आदित्य ठाकरे
आज देश का भविष्य संदेह में है। हम नहीं जानते कि देश में मतदाता धोखाधड़ी और ईवीएम धोखाधड़ी के बीच हमारा वोट कहां जा रहा है। क्या आज हमारे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव हो रहे हैं?
हमें लगता है कि हम एक लोकतंत्र में रह रहे हैं, लेकिन यह अब लोकतंत्र नहीं रहा। हमारे और केजरीवाल जी और कांग्रेस के साथ जो हुआ, वह भविष्य में नीतीश जी, आरजेडी और चंद्रबाबू जी नायडू के साथ हो सकता है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications