AI Impact Summit: दिल्ली में आज से AI का 'महाकुंभ', 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 देशों के PM होंगे शामिल
AI Impact Summit 2026 Delhi: दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार, 16 फरवरी से 'AI Impact Summit 2026' की शुरुआत हो रही है, जिसे दुनिया भर में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महाकुंभ' माना जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के 7 राष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई समेत टेक जगत की सबसे प्रभावशाली हस्तियां शिरकत कर रही हैं।
'People, Planet and Progress' के मूल मंत्र पर आधारित इस समिट का मुख्य उद्देश्य AI के भविष्य को मानवता के हित में दिशा देना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक नेता और वैज्ञानिक मिलकर एक ऐसा रोडमैप तैयार करेंगे, जो न केवल तकनीकी विकास बल्कि नैतिक सुरक्षा और वैश्विक प्रगति की नई पटकथा लिखेगा। पूरी दुनिया की नजरें अब भारत पर टिकी हैं, जहां से डिजिटल क्रांति के अगले अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।

India AI Summit Bharat Mandapam: राष्ट्रपतियों की 'पावर पैक्ड' लिस्ट
दिल्ली की सड़कों पर कल से रेड कार्पेट बिछा होगा क्योंकि दुनिया के दिग्गज राष्ट्रपति यहां दस्तक दे रहे हैं। इनमें फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के लूला दा सिल्वा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
- प्रमुख नाम: फ्रांस, ब्राजील, श्रीलंका (अनुर कुमार दिसानायके) और सर्बिया के राष्ट्रपति।
- खास बात: एस्टोनिया, स्लोवाकिया और स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट भी अपना विजन साझा करेंगे।
- उपराष्ट्रपति: गुयाना और सेशेल्स के वाइस प्रेसिडेंट भी इस समिट की शोभा बढ़ाएंगे।
AI Mahakumbh 2026: 9 देशों के मुखिया भी लाइन में
सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि 9 देशों के प्रधानमंत्री भी इस 'AI उत्सव' में अपनी हाजिरी लगाएंगे। पड़ोसी देश भूटान से लेकर यूरोप के फिनलैंड तक, हर कोई भारत की AI ताकत को देखने आ रहा है।
- पड़ोसी और दोस्त: भूटान के शेरिंग टोबगे और मॉरीशस के नवीनचंद्र रामगुलाम इसमें शामिल हैं।
- यूरोपीय जलवा: स्पेन, नीदरलैंड, फिनलैंड और ग्रीस के पीएम भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।
- एजेंडा: ये सभी नेता तकनीक के जरिए आपसी प्रगति और ग्लोबल सहयोग पर चर्चा करेंगे।
टेक के 'असली सुल्तान': पिचाई और ऑल्टमैन का जलवा
नेताओं के अलावा, इस इवेंट की असली चमक वो लोग हैं जिन्होंने AI को हमारी जेब तक पहुंचाया है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के मालिक और CEO इस समिट में अपनी धाक जमाएंगे।
- गूगल गैंग: अल्फाबेट के सुंदर पिचाई और गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस मुख्य आकर्षण होंगे।
- AI के पोस्टर बॉय: OpenAI के सैम ऑल्टमैन भी बताएंगे कि भविष्य की दुनिया कैसी दिखेगी।
- दिग्गज कंपनियां: एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई समेत कई यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के मालिक भी शामिल हैं।
3 धांसू सूत्र: लोग, पृथ्वी और तरक्की (3P)
भारत ने इस समिट को सिर्फ गपशप तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे 'People, Planet and Progress' के तीन मजबूत पिलर्स पर खड़ा किया है।
- पीपल: कैसे AI आम आदमी की जिंदगी को आसान और बेहतर बना सकता है।
- प्लैनेट: पर्यावरण को बचाने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में AI का क्या रोल होगा।
- प्रोग्रेस: तकनीक के जरिए आर्थिक तरक्की और ग्लोबल इनोवेशन को रफ्तार देना।
- मशहूर आंकड़ा: करीब 2 लाख लोग इस महा-इवेंट का गवाह बनने दिल्ली पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications