देश में पिछले 24 घंटे के अंदर लगी 88 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज, एक दिन का है ये सबसे बड़ा आंकड़ा
नई दिल्ली, अगस्त 17। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई अब असरदार नजर आ रही है। दरअसल, कम संक्रमण और अधिक टीकाकरण के साथ भारत कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को देश में कोरोना के नए मामले 154 दिनों के बाद सबसे निचले स्तर पर रहे तो वहीं टीकाकरण अभियान में भी भारत ने रिकॉर्ड बनाया।
Recommended Video

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 88.13 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जो अभी तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक टीकाकरण अभियान के तहत 55.47 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजे तक कुल मिलाकर, 62,12,108 सेंटर के माध्यम से वैक्सीन की 55,47,30,609 खुराक दी जा चुकी हैं। आपको बता दें कि देश में 21 जून के बाद से टीकाकरण अभियान केंद्र सरकार के अधीन है।
मार्च मिड के बाद सामने आए सबसे कम मरीज
वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए मामलों में आ रही कमी भी राहत भरी खबर है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 25,166 नए केस दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़ा इस साल मार्च मिड के बाद सबसे कम है। साथ ही एक्टिव केस में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। अभी एक्टिव मरीजों का प्रतिशत 1.15 प्रतिशत है। एक्टिव केस की कुल संख्या 3 लाख 69 हजार 846 रह गई है। ये आंकड़ा 146 दिनों का सबसे कम है।












Click it and Unblock the Notifications