भारत ने लगाया पाकिस्‍तान पर वेबसाइट्स को ब्‍लॉक करने का आरोप, तो पाक ने WTO की मीटिंग में हिस्‍सा लेने से किया इनकार

भारत और पाकिस्‍तान के बीच राजनयिकों को परेशान करने के बाद एक और नया विवाद पैदा हो गया है। भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्‍तान पर उसकी सरकारी वेबसाइट्स को ब्‍लॉक करने का आरोप लगाया है। इंग्लिश न्‍यूजपेपर टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी है।

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच राजनयिकों को परेशान करने के बाद एक और नया विवाद पैदा हो गया है। भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्‍तान पर उसकी सरकारी वेबसाइट्स को ब्‍लॉक करने का आरोप लगाया है। इंग्लिश न्‍यूजपेपर टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाकिस्‍तान ने मई 2017 से gov.in डोमेन वाली सभी भारतीय सरकारी वेबसाइट्स को ब्‍लॉक कर रखा है। इन सभी आरोपों के बीच ही पाकिस्‍तान ने 19 से 20 मार्च को दिल्‍ली में होने वाली वर्ल्‍ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्‍लूयटीओ) की मीटिंग में हिस्‍सा लेने से इनकार कर दिया है।

india-pakistan.jpg

मई 2017 से ही ब्‍लॉक हैं भारत की वेबसाइट्स

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में भारत सरकार की वेबसाइट्स एक्‍सेस ही नहीं हो पा रही हैं। सरकार की ओर से पांच बार राजनयिकों के जरिए इस बारे में पाकिस्तान से कहा जा चुका है कि भारत सरकार की किसी भी वेबसाइट्स को ब्लॉक ना किया जाए। इस मामले में पहली बार पाकिस्तान को 18 मई 2017 में नोटिस दिया गया था जबकि आखिरी नोटिस इस हफ्ते दिया गया है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने ऐसा इसलिए किया है ताकि वहां स्थित भारतीय राजनयिक और अधिकारी अपनी ही सरकारी वेबसाइट्स को नहीं देख सकें। वहीं पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पास भी ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक वेबसाइट के जरिए वीजा फॉर्म डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने एक भारतीय अधिकारी के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान में ऐसे एजेंट्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जो प्रॉक्सी सर्वर के जरिए वहां के नागरिकों को वीजा फॉर्म भरवाने में मदद कर रहे हैं। इस कदम से इस्‍लामाबाद में स्थित भारतीय मिशन को काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

WTO मीटिंग के लिए पहले भरी थी हामी

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने 19-20 मार्च को दिल्ली में होने वाली डब्‍लूयटीओ की मीटिंग में हिस्‍सा लेने से साफ इनकार कर दिया है। पाकिस्‍तान के इस इनकार के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच मौजूदा राजनयिक विवाद और बढ़ सकता है। इस बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री परवेज मलिक को न्योता भेजा था। पहले मलिक ने इस मीटिंग में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी थी। राजनयिक विवाद पर भारत ने शुक्रवार को कहा है कि उसने पाकिस्तान को भारतीय अधिकारियों को परेशान किए जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों में 7-8 बार नोटिस दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी यह आरोप लगाए हैं कि भारत में उसके राजनयिकों की कारों का पीछा किया जा रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत में अपने परिवार के साथ जा रहे उसके राजनयिक की कार का पीछा किया गया है। राजनयिकों को परेशान किए जाने के मुद्दे पर पिछले कुछ हफ्तों में भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर बातचीत के लिए पाकिस्तान ने अपने हाई कमिश्नर सोहेल महमूद को भी बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+