भारत ने चीन पर लगाया युद्ध जैसे हालात पैदा करने का आरोप!

नई दिल्‍ली। भारत ने चीन पर द्विपक्षीय संबंधों को बिगाड़ने और इसे फिर से 90 के दशक में ले जाने का आरोप लगाया है। भारत ने कहा है कि चीन ने 3,488 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर स्थिति बिल्‍कुल युद्ध सी कर दी है। भारत के मुताबिक चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पांच मई के बाद से ही पूर्वी लद्दाख में टकराव के हालात बने हुए हैं। 15 जून को यह टकराव उस समय हिंसक हो गया जब दोनों देशों के सैनिकों के बीच कई घंटों तक मारपीट हुई। इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे।

modi-jinping-india-chhina

लगातार संबंध बिगाड़ रहे हैं जिनपिंग

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग इस समय पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के कमांडर-इन-चीफ हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिनपिंग ने सन् 1993 में भारत और चीन के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता रखने के लिए जो समझौता किया था, उसे एकदम किनारे ही कर दिया है। 1993 में भारत-चीन के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था। उस समय नरसिम्‍हा रांव भारत और जियांग जेमिन चीन के राष्‍ट्रपति थे। इस समझौते में साफ था कि दोनों देशों की सेनाओं को एलएसी पर कम से कम जवान रखने होंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को भारत की तरफ से जो बयान आया है उसमें भी चीन पर एक के बाद कई तरह के ऐसे आरोप लगाए हैं जिसमें साफ है द्विपक्षीय रिश्‍तों की दिशा में पिछले 30 सालों से जो तरक्‍की हुई थी, वह अब पूरी तरह से खा जाएगी अगर चीनी सेना पीछे नहीं हटी।

Recommended Video

    India China Tension: सैटेलाइट तस्वीरों में देखें पूर्वी लद्दाख में PLA का जमावड़ा | वनइंडिया हिंदी

    अभी शांत है चीनी एयरफोर्स

    हालांकि पिछले तीन दिनों में चीनी एयरफोर्स की तरफ से एलएसी पर कोई हलचल नहीं हुई है लेकिन पीएलए के जवानों की आक्रामकता बरकरार है। भारतीय अधिकारियों का मानना है कि लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन की सेनाओं को पीछे हटने में अभी लंबा समय लगेगा। इंग्लिश डेली हिन्दुस्‍तान टाइम्‍स ने वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि भारतीय और चीनी जवानों का टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटना एक लंबी प्रक्रिया है और जितनी जल्‍दी लोग सोच रहे हैं उतनी जल्‍दी यह संभव नहीं हो सकती। यह बात उन्‍होंने उस समय कही जब गुरुवार को कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गलवान घाटी से दोनों देशों की सेनाएं कुछ पीछे हटी हैं। सूत्रों की मानें तो अभी तक सेनाओं ने पीछे हटना शुरू नहीं किया है। एक अधिकारी ने कहा, 'सह बिल्‍कुल किसी टेस्‍ट मैच की तरह है न कि कोई टी-20 जहां सबकुछ कुछ घंटों में खत्‍म हो जाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+