India@70: जब प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, गजब था नजारा
नई दिल्ली। 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों से मुलाकात की। पीएम मोदी अपना भाषण खत्म करने के तुरंत बाद लाल किले में मौजूद सभी बच्चों से मिलने पहुंच गए, बस फिर क्या था बच्चों ने भी उन्हें घेर लिया और उनसे गले लगकर इस पावन पर्व की बधाई दी।

वो बच्चों संग बच्चे ही बन गए
जैसे ही पीएम मोदी बच्चों के पास पहुंचे, बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, सबके बीच में पीएम मोदी से हाथ मिलाने की होड़ मच गई। मोदी ने सबको खुश करने की पूरी कोशिश की और जहां तक हो सका उन्होंने बच्चों के साथ हाथ मिलाया। मोदी के चेहरे की खुशी उनके दिल का हाल बयां कर रही थी, वो बच्चों संग बच्चे ही बन गए थे।

न गाली से, न गोली से....
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने 55 मिनट के भाषण में देश के तमाम मुद्दों पर अपनी बातें रखीं, उन्होंने कश्मीर मु्द्दे पर कहा कि न गाली से, न गोली से बल्कि गले लगाने से कश्मीर में बदलाव होगा।

आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं
बहुत से कश्मीरी नौजवान मुख्यधारा में लौट रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि, उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

21वीं शताब्दी में जन्मे नौजवानों के लिए ...
21वीं शताब्दी में जन्मे नौजवानों के लिए यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण है। अब युवा 18 साल के हो गए हैं, जो कि देश को आगे बढ़ाएंगे। जब कुरुक्षेत्र में अर्जुन से श्रीकृष्ण से सवाल पूछे थे तब कृष्ण ने कहा था कि जैसा मन का भाव होता है वैसा ही परिणाम होता है, अगर मन का विश्वास पक्का होगा, तो हम उज्जवल भारत बना पाएंगे।

चलता है का जमाना चला गया...
हम पहले निराशा से पले-बढ़े हैं, अब हमें इसे छोड़ना होगा। चलता है का जमाना चला गया है, अब आवाज उठती है कि बदल रहा है, बदल सकता है यही विश्वास सभी देशवासियों में होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications