मर्यादा भूल गये विधायक जी: महिला सांसद के पल्लू में सरेआम पोंछा हाथ, बरपा हंगामा

भोपाल। अब इसे सत्‍ता की हनक कहें या फिर आदतन हरकत, मगर विधायक जी ने सार्वजनिक मंच पर जो कुछ किया वो निहायत ही अपमानजनक था। मध्‍य प्रदेश के निर्दलीय विधायक मंच पर ही अपनी मर्यादा भूल गये और पूर्व महिला सांसद की साड़ी से हाथ पोंछ लिया। इस घटना के सामने आने के बाद काफी बवाल मच गया है। पूर्व महिला सांसद ने विधायक को मंच की गरिमा का ख्‍याल रखने की नसीहत दी है।

MLA wipes hands off ex-MP's saree, calls it a joke

जानकारी के मुताबिक विधायक दिनेश राय उर्फ मुनमुन ने मंच पर ही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता नीता पटेरिया की साड़ी के पल्‍लू से हाथ पोंछ लिया। इस बात का पता फिलहाल तो नहीं चला लेकिन उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में आपत्ति जाहिर करते हुए नीता पटेरिया ने कहा कि आपकी ओर से हमें वो क्लिपिंग दिखाई गई है, हमें तो पता नहीं है कि पीछे कौन क्या कर रहा है। अब वो एक विधायक हैं उन्हें मंच की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए कि वो कहां पर हैं और किस पद पर हैं।

हमारे स्वभाव में बहुत ज्यादा मजाक करना और ये सब रहा नहीं है ये सभी जानते हैं। 20-21 साल से पदों पर हैं हम। ठीक है वो भाभी कहते हैं हमें, लेकिन उन्हें उनके पद की गरिमा का, हमारी वरिष्ठता का, वरिष्ठ न भी हो तो भी मंच और स्थान की गरिमा का ध्यान रखना था। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा विधायक दिनेश राय ने इसे भाभी-देवर का मजाक बताकर शांत करने की कोशिश की। दिनेश राय ने कहा कि किसके पल्लू से हम हाथ पोछेंगे भाई, वो भाभी हैं हमारी। इतने देर से वो मुझे तंग कर रही थीं, ये पकड़ो मुनमुन भैया, पकड़-पकड़ कर हाथ काले हो गए, हमने बोला मजाक में भाभी हम हाथ पोंछ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+