लाल किले से बोले पीएम, '2014 में आपने एक सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्मत आई'
Independence Day 2023 PM Narendra Modi: भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने 2014 में सरकार फॉर्म की। जिसके बाद हमारी सरकार में रिफॉर्म करने की हिम्मत आई।
77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से देश बदल रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ''2014 में आपने एक सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्मत आई।'' पीएम मोदी ने कहा कि वह तिरंगे के नीचे से पिछले 10 सालों का हिसाब दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ''आपने सरकार फॉर्म की है कि मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई और जब मोदी ने एक के बाद एक रिफॉर्म किए, तो देश के कोने-कोने में सरकार के हिस्से के रूप में काम कर रहे ब्यूरोक्रेसी के लोगों ने परफॉर्म करने की जिम्मेदारी निभाई। अब जनता जनार्दन जुड़ गई तो ट्रांसफॉर्म होता नजर आ रहा है।''
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा, ''2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह ऐसे ही नहीं हुआ जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई।''
पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई है। आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। जब-जब पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो तो नतीजा ऐसा ही आता है, मैं तिरंगे के नीचे से पिछले 10 सालों का हिसाब दे रहा हूं।''
पीएम मोदी ने कहा, आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला हुआ है। बीते सालों में जिस तरह भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications