स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दिया शानदार तोहफा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को शानदार तोहफा दिया है। सुषमा स्वराज ने स्वतंत्रता दिवस की शाम को ट्वीट कर कहा कि गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए जो भी पाकिस्तानी भारत आना चाहते हैं, वे वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुषमा स्वराज ने एक बार फिर पाकिस्तान से दोस्ताना रवैया अख्तियार करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, जो भी हमारे पास पाकिस्तानी लोगों के लंबित वास्तविक मामले पड़े हैं, हम उन सभी को मेडिकल वीजा मुहैया कराएंगे'। आपको बता दें कि हाल ही में एक पाकिस्तानी महिला ने भारत में ईलाज करवाने के लिए ट्विटर के माध्यम से भारत के विदेश मंत्री से मदद मांगी थी, जिसके बाद सुषमा स्वराज ने तुरंत उनकी मदद कर दी थी।
सुषमा स्वराज कई बार ट्विटर के माध्यम से दुनिया भर के लोगों की मदद कर चुकी है। आजादी के इस अवसर पर भारत की तरफ से एक बार फिर पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते बनाने के लिए एक अहम पहल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications