हरिद्वार में बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
हरिद्वार। बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया। रामदेव ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस दौरान जानकारी दी गई कि पतंजलि योगपीठ में नया इतिहास रचा गया। हम 100 फीट ऊंचे तिरंगे का आरोहण कर रहे हैं। इस दौरान बाल कृष्ण भी मौजूद रहे। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति का दावा भी किया गया। अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर बाबा रामदेव ने लिखा है कि हमने 100 फीट ऊंचा तिरंगा 20 हजार लोगों की मौजूदगी में फहराया।

बता दें कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। सभी राज्यों की विधानसभाओं और जिलों के कलेक्ट्रेट परिसरों में ध्वजारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया और देश को संबोधित किया।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिवेंद्र सिंह रावत, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डॉक्टर रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही पटना में नीतीश कुमार, कोलकाता में ममता बनर्जी समेत सभी राज्यों ने ध्वजारोहण किया।
यहां देखें वीडियो
#WATCH Baba Ramdev unfurls 100 ft tricolour at Patanjali Yogpeeth in Haridwar #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/jjeSnOX70s
— ANI (@ANI) August 15, 2017












Click it and Unblock the Notifications