Independence Day: 954 पुलिस मेडल का ऐलान, माओवाद के खिलाफ लड़ने वाले 125 जवानों को किया जाएगा सम्मानित

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन तमाम सुरक्षाकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों और जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में अपनी वीरता दिखाई है।

माओवाद प्रभावित इलाकों में अपनी वीरता दिखाने के लिए 125 पुलिस के जवानों को सम्मानित किया जाएगा जबकि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अपनी वीरता दिखाने वाले 71 पुलिस जवानों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

police medal

सोमवार को 954 पुलिस मेडल का ऐलान किया गया, जिसमे वीरता के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल भी शामिल है जिसे सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एलआई सिंह को दिया जाएगा। साथ ही 229 पुलिस मेडल, 82 प्रेसिडेंट पुलिस मेडल पुलिस के जवानों को उनकी वीरता के लिए दिए जाएंगे। वहीं 642 पुलिस मेडल जवानों को उनकी उच्च सेवा के लिए दिए जाएंगे

सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट लोकरापम इबोमचा सिंह, जोकि कश्मीर में क्विक एक्शन टीम के सदस्य हैं, उन्हें पीपीएमजी से सम्माानित किया जाएगा। उन्होंने 21 जून 2020 को एक बिल्डिंग के भीतर आतंकियों को ढेर करने में अपनी वीरता का परिचय दिया था।

इस बार 230 गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे जिसमे से तकरीबन 54 फीसदी यानि 125 अवॉर्ड नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों और तकरीबन 30 फीसदी यानि 71 जवान जो जम्मू कश्मीर में तैनात थे, उन्हें दिया जाएगा। साथ ही नॉर्थ ईस्ट में तैनात 11 जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सर्वाधिक गैलेंट्री अवॉर्ड जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने अपने नाम किया है, जिसके बाद महाराष्ट्र के 33 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 27, छत्तीसगढ़ पुलिस के 24 और तमिलनाडु के 22 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+