कौन थे वो 2 PM, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया? क्या रही वजह? UP से गहरा नाता

Independence Day Facts: 15 अगस्त 2026 यानी आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तिरंगा फहराकर इस परंपरा को कायम रखा। लेकिन, क्या आपको पता है कि दो पीएम ऐसे भी हुए थे, जो कभी झंडा नहीं फहरा सके। दोनों का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। आइए आपको रूबरू कराते हैं कि आखिर क्यों नहीं फहरा सके?

independence-day-2026

गुलजारी लाल नंदा: दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे

पहली बार 27 मई से 9 जून 1964 और दूसरी बार 11 जनवरी से 24 जनवरी 1966। दोनों ही कार्यकाल स्वतंत्रता दिवस के आसपास नहीं थे, इसलिए उन्हें लाल किले से तिरंगा फहराने का अवसर नहीं मिला।

गुलजारी लाल नंदा का उत्तर प्रदेश से क्या नाता?

independence-day-2026

नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को सियालकोट (तत्कालीन पंजाब, अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने आगरा और इलाहाबाद में शिक्षा प्राप्त की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 1920-21 के दौरान उन्होंने श्रम संबंधी विषय पर शोध भी किया। इलाहाबाद में उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की थी और कुछ समय वकालत से जुड़े रहे। लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान यूपी से नहीं, बल्कि बंबई और बाद में गुजरात से बनी। वे बंबई विधानसभा के सदस्य रहे और 1962 में साबरकांठा (गुजरात) से लोकसभा पहुंचे।

चौधरी चरण सिंह : 5 महीने 17 दिन कार्यकाल

चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 15 अगस्त तक नहीं पहुंचा, इसलिए वे भी लाल किले से झंडा नहीं फहरा सके। कार्यकाल 5 महीने 17 दिन रहा। ऐसे में उनको भी मौका नहीं मिल सका।

चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश से बहुत गहरा नाता

independence-day-2026

23 दिसंबर 1902 को नूरपुर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति से ही अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया। वे 3 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 और फिर 18 फरवरी 1970 से 1 अक्टूबर 1970 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान समुदाय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से उनका मजबूत जुड़ाव था। भूमि सुधार और किसानों से जुड़े मुद्दे उनकी राजनीति के प्रमुख आधार रहे। वे उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से कई बार सांसद रहे। वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका प्रधानमंत्री कार्यकाल इतना छोटा रहा कि वे 15 अगस्त को लाल किले से तिरंगा नहीं फहरा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+