स्वतंत्रता दिवस 2024 पर PM मोदी ने क्यों चुनी लहरिया पगड़ी? पिछले कुछ सालों में कैसा रहा इनका 15 अगस्त का लुक
Independence Day PM Modi Dress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले की प्राचीर से 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ गए।
हर साल 15 अगस्त को देश न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का बल्कि इस दिन के लिए उनके पहनावे का भी बेसब्री से इंतजार करता है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री की 'पगड़ी' स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण बन गई है।

स्वतंत्रता दिवस 2024: कैसा था PM मोदी का लुक
पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था और उसपर हल्के नीले रंग (स्काई ब्लू) रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी। पीएम मोदी ने अपने पूरे लुक को राजस्थानी लहरिया प्रिंट वाली पगड़ी से पूरा किया था। पीएम मोदी ने नारंगी, पीले और हरे रंग के मिश्रण वाला 'साफा' पहना हुआ था, जिसकी टेल लंबी थी।
राजस्थान का पारंपरिक लहरिया डिजाइन थार रेगिस्तान में पाए जाने वाले प्राकृतिक लहर पैटर्न से प्रेरित है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों के रेगिस्तानी रेत पर बहने वाली हवा से डायगोनल पैटर्न (लहर) बन जाते हैं, ये लहरिया प्रिंट उसी से प्रेरित है। ये भारत की संस्कृति और विरासत से जुड़ा है।

ये पगड़ी देश की विविधता में एकता को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं नीला रंग स्थिरता और गतिशीलता और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी का परिधान, व्यक्तिगत शैली को दर्शाने के अलावा, उनके पहनावे भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को भी दर्शाते हैं।
पिछले कुछ सालों में PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस का लुक कैसा रहा?
2023: पिछले साल पीएम मोदी ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता और चूड़ीदार और काले रंग की जैकेट के साथ राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी थी।
2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2022 ने तिरंगे प्रिंट वाली पगड़ी पहनी थी और इसे पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा सेट और हल्के नीले रंग की जैकेट पहनी थी। जो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को दर्शाता है।

2021: प्रधानमंत्री मोदी ने 2021 की अपनी पगड़ी के लिए भगवा रंग चुना था, जिसमें लाल पैटर्न थी। पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार के साथ नीली जैकेट पीएम मोदी ने कैरी किया था।
2020: पीएम मोदी ने 2020 में भगवा और क्रीम रंग का साफा पहना था। उन्होंने पगड़ी को पेस्टल शेड के हाफ स्लीव कुर्ते के साथ पहना था।
2019: 73वें स्वतंत्रता दिवस के लिए, पीएम मोदी ने राजस्थान की एक चमकीले पीले रंग की पगड़ी पहनी और उसके साथ हाफ स्लीव कुर्ता और चूड़ीदार पहना था।












Click it and Unblock the Notifications