Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chunauti Abhi Bhi: दुनिया में 92 देशों से ज्‍यादा भ्रष्‍ट है भारत, जानें कौन सा विभाग ले रहा तगड़ी घूस?

Independence Day 2024 Special: 'केंद्र सरकार दिल्‍ली से एक रुपया भेजती है तो गांवों में लोगों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं' यह बात पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने साल 1985 में ओडिशा के सूखे प्रभावित कालाहांडी जिले के दौरे पर कही थी। इसका मतलब यह था कि भारत में एक रुपए की सरकारी मदद में से 85 पैसे भ्रष्‍टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं।

भ्रष्‍टाचार के मामले में भारत की स्थिति साल 2024 में भी अच्‍छी नहीं है। हम पूरी दुनिया में 92 देशों से भी ज्‍यादा भ्रष्‍ट हैं। भारत को अंग्रेजों से आजादी मिले 78 साल हो रहे हैं, मगर देश अभी भी भ्रष्‍टाचार की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है।

Independence Day 2024 Special Story

स्‍वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर वन इंडिया हिंदी की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'चुनौती अभी भी' (Chunauti Abhi Bhi) में आज बात करते हैं भ्रष्‍टाचार की। देश में सबसे निचले स्‍तर पर ग्राम सेवक-पटवारी से लेकर सर्वाच्‍च पदों पर बैठे कई IAS अफसर तक भ्रष्‍ट हैं। नेताओं में भी करप्‍शन करने वालों की कोई कमी नहीं है।

30 जनवरी 2024 को वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक (GCI) की रिपोर्ट जारी हुई थी, जिसमें शामिल किए गए दुनिया के 180 की सूची में भारत को 93वां स्‍थान मिला। मतलब दुनिया के 92 देशों में भारत से कम और 87 देशों में भारत से भी ज्‍यादा भष्‍टाचार है।

Independence Day 2024 Special Story

भारत के पड़ोसी भी भ्रष्‍ट

दुनिया में सबसे भ्रष्‍ट देश सोमालिया है जबकि सबसे कम भ्रष्‍ट डेनमार्क है, जो लगातार छठे साल भी ग्लोबल करप्शन इंडेक्स में टॉप पर है। भारत के कई पड़ोसी तो और भी ज्‍यादा भ्रष्‍ट हैं। सूची में पाकिस्‍तान को 133वें, श्रीलंका 115वें, बांग्‍लादेश 149वें स्‍थान पर है।

Independence Day 2024 Special Story

महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान कर्नाटक सबसे भ्रष्‍ट राज्‍य

  1. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्‍यादा राज्‍य महाराष्‍ट्र है।
  2. दूसरे नंबर पर राजस्‍थान और तीसरे नंबर पर कनार्टक है। साल 2020 और 2021 में भी ये ही तीन राज्‍य टॉप-3 में थे।
  3. महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और तमिलनाडु वो स्‍टेट हैं, जहां जालसाजी के मामले सर्वाधिक दर्ज हुए।
  4. NCRB और लोकल सर्कल इंडिया करप्‍शन सर्वे रिपोर्ट में यह भी उल्‍लेख किया गया है कि लोगों को सबसे ज्‍यादा घूस जमीन से जुड़े मामलों में देनी पड़ रही है। इसके बाद दूसरे सबसे भ्रष्‍ट महकमों में पुलिस शामिल है।

कहां-कितनी प्रतिशत घूस?

  • भूमि विवाद में 26%
  • पुलिस महकमे में 19%
  • म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में 13%
  • ट्रांसपोर्ट विभाग में 13%
  • टैक्स विभाग में 8%
  • जल विभाग में 5%
  • बिजली बोर्ड में 3%
  • अन्य 13%
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+