आजादी के मौके पर दोस्त बने पाकिस्तानी-भारतीय, लंदन की सड़कों से सामने आया ये Video
Independence Day 2024: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कल यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान ने अपनी आजादी का जश्न मनाया था। इस बीच दोनों देशों की जनता के बीच प्यार भरा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी और भारतीय लोग साथ में आजादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
अब यूके में ही भारतीयों और पाकिस्तानियों के एकजुट होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप को पैसे तो एक दिन पहले पोस्ट किया गया है, जिसमें लोग एआर रहमान का बॉलीवुड सॉन्ग जय हो गा रहे हैं। ढेरों भारतीय उनके सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ढेरों पाकिस्तानी और भारतीय लोग अपने अपने देशों का झंडा पकड़े दिख रहे हैं। कुछ अन्य लोग यूके के झंडे पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं भीड़ में खड़े ढेरों लोग इस खूबसूरत नजारे का वीडियो भी बना रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जब भारतीय और पाकिस्तानी लोग लंदन में साथ हो। जय हो... गाएं। चलिये प्यार और एकता के इस वीडियो को शेयर करें। हमें बुरे वक्त में एक दूसरे की जरूरत होती है।
वायरल वीडियो पर लोग खूब कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा Devided by UK, United in UK. यानी कि यूके ने ही तोड़ा और यूके ने ही जोड़ा। एक ने कहा कि इसे सुनकर तो रोंगटे ही खड़े हो रहे हैं। इस पोस्ट पर कई सारे लोग स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां भी देते नजर आए।
बताते चलें कि इस खूबसूरत नजारे को देखने के बाद लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस तरह का नजारा देखने के बाद लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ऐसे नजारे अकसर देखने को मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications