Independence Day: लाल किले से संबोधन से पहले, PM मोदी ने पोस्ट में माध्यम से दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Independence Day 2024: नई दिल्ली के लाल किले पर अपने संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देखवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक दिन पर 'अपने साथी भारतीयों' के लिए एक विशेष पोस्ट शेयर की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विशेष पोस्ट के माध्यम से अपने 'साथी भारतीयों' को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "मेरे साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!"

लाल किले से संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले पर छह हजार से अधिक लोग इकट्ठा होंगे।
यह पीएम मोदी का लगातार 11वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन है और प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन है। स्वतंत्रता दिवस समारोह और प्रधानमंत्री मोदी का भाषण दूरदर्शन पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव कवरेज आप हमारे पेज के माध्यम से भी देख सकते हैं। 'नरेंद्र मोदी', 'पीएम ऑफिस इंडिया' और 'दूरदर्शन नेशनल' के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज भी पीएम मोदी का भाषण स्ट्रीम करेंगे।
इस साल की थीम "विकसित भारत" सरकार की 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दृष्टि को दिखाती है। थीम आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास पर केंद्रित है ताकि भारत की वैश्विक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications