लाल किले से बोल रहे थे पीएम मोदी, तभी सामने से लगने लगे- 'मोदी मोदी' के नारे
PM Narendra Modi Speech on Independence Day: आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। पीएम मोदी के संबोधिन के दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे लगने लगे।
ध्वजारोहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 बुराइयों भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है।

पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। परिवारवादी पार्टियां का जीवन मंत्र ही यही है कि उनका राजनीतिक दल परिवार का, परिवार के द्वारा और परिवार के लिए है। ये सामर्थ्य को स्वीकार नहीं करते हैं। कहा कि 25 साल से देश में चर्चा चल रही थी कि नया संसद भवन बनेगा।
Recommended Video
यह मोदी है जिसने समय के पहले संसद बनाकर रख दिया। यह एक ऐसी सरकार है जो काम करती है, जो निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करती है। ये नया भारत है। यह एक ऐसा भारत है जो आत्मविश्वास से भरा है...ये भारत ना रुकता है, ना थकता है, ना हंफ्ता है और ना ही हारता है। इस दौरान लाल किले पर मौजूद लोगों ने सामने से पीएम मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पीएम मोदी मंच से आतंकवाद, परिवारवाद जैसे मुद्दों पर बोल रह थे, तभी सामने से मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सपने अनेक हैं, नीतियां स्पष्ट हैं। नियत के सामने सवालिया निशान नहीं है, लेकिन कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना पड़ेगा। उसके समाधान के लिए आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं।
आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। अनुभव के आधार पर कह रहा हूं गंभीरता पूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा, आजादी के अमृतकाल में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, दुनिया में विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। रत्तीभर हमें रुकना नहीं है। सुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता की जरूरत है।
हम इस मजबूती को जितना खाद पानी दे सकते हैं, ये हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत के समार्थ्य में कभी कमी नहीं थी, जो देश कभी सोने की चिड़िया था। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तो भारत विकसित देश होगा।












Click it and Unblock the Notifications