लाल किले से बोले मोदी- यही समय है, सही समय है, उठो तिरंगा लहरा दो...

नई दिल्ली, 15 अगस्त: पूरे देश में आज 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के नाम अपना संदेश जारी किया। पढ़िए स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव अपडेट

narendra modi

10:42 AM
Aug 15, 2021
तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
10:42 AM
Aug 15, 2021
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
9:46 AM
Aug 15, 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में राज्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
9:45 AM
Aug 15, 2021
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
9:44 AM
Aug 15, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को बधाई दी।
9:43 AM
Aug 15, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में ध्वजारोहण किया।
9:43 AM
Aug 15, 2021
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
9:07 AM
Aug 15, 2021
यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है...कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको, तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो, कर्तव्य को अपने सब जानो, भारत का ये अनमोल समय है, यही समय है, सही समय है- पीएम मोदी
9:06 AM
Aug 15, 2021
यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है, असंख्य भुजाओं की शक्ति है, हर तरफ देश की भक्ति है, तुम उठो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो- पीएम मोदी
9:06 AM
Aug 15, 2021
21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती, हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है, हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है- पीएम मोदी
9:05 AM
Aug 15, 2021
मैं भविष्य़दृष्टा नहीं हूं, मैं कर्म के फल पर विश्वास रखता हूं, मेरा विश्वास देश के युवाओं पर है, मेरा विश्वास देश की बहनों-बेटियों, देश के किसानों, देश के प्रोफेशनल्स पर है, ये पीढ़ी हर लक्ष्य हासिल कर सकती है- पीएम मोदी
9:04 AM
Aug 15, 2021
जिन संकल्पों का बीड़ा आज देश ने उठाया है, उन्हें पूरा करने के लिए देश के हर जन को उनसे जुड़ना होगा, हर देशवासी को इसे अपनाना होगा, देश ने जल संरक्षण का अभियान शुरू किया है, तो हमारा कर्तव्य है पानी बचाने को अपनी आदत से जोड़ना- पीएम मोदी
9:02 AM
Aug 15, 2021
वो कहते थे कि- हमें उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे, हमें अपनी आदतें बदली होंगी, एक नए हृदय के साथ अपने को फिर से जागृत करना होगा- पीएम मोदी
9:00 AM
Aug 15, 2021
आज देश के महान विचारक श्री ऑरबिंदो की जन्मजयंती भी है, साल 2022 में उनकी 150वां जन्मजयंती है- पीएम मोदी
8:59 AM
Aug 15, 2021
आज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद, भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है- पीएम मोदी
8:59 AM
Aug 15, 2021
त्रिपुरा में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो, या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए बीडीसी और डीडीसी चुनाव, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है- पीएम मोदी
8:58 AM
Aug 15, 2021
आर्टिकल 370 को बदलने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था- जीएसटी हो, हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फिर रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान, ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच होते देखा है- पीएम मोदी
8:56 AM
Aug 15, 2021
21वीं सदी का आज का भारत, बड़े लक्ष्य गढ़ने और उन्हें प्राप्त करने का सामर्थ्य रखता है, आज भारत उन विषयों को भी हल कर रहा है, जिनके सुलझने का दशकों से, सदियों से इंतजार था- पीएम मोदी
8:54 AM
Aug 15, 2021
भारत आज जो भी कार्य कर रहा है, उसमें सबसे बड़ा लक्ष्य है, जो भारत को क्वांटम जंप देने वाला है- वो है ग्रीन हाइड्रोजन का क्षेत्र, मैं आज तिरंगे की साक्षी में नेशनल हाईड्रोजन मिशन की घोषणा कर रहा हूं- पीएम मोदी
8:51 AM
Aug 15, 2021
भारत की प्रगति के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भारत का ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है, इसलिए आज भारत को ये संकल्प लेना होगा कि हम आजादी के 100 साल होने से पहले भारत को एनर्जी इंडिपेंडेंट बनाएंगे- पीएम मोदी
8:50 AM
Aug 15, 2021
दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश देने का प्रयोग किया गया था, अब सरकार ने तय किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को देश की बेटियों के लिए भी खोल दिया जाएगा- पीएम मोदी
8:48 AM
Aug 15, 2021
आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं, मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं- पीएम मोदी
8:48 AM
Aug 15, 2021
ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं, आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं- पीएम मोदी
8:45 AM
Aug 15, 2021
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक और विशेष बात है, इसमें स्पोर्ट्स को एक्स्ट्राकैरीकुलर की जगह मेनस्ट्रीम पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है, जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्यम हैं, उनमें एक स्पोर्ट्स भी है- पीएम मोदी
8:44 AM
Aug 15, 2021
जब गरीब की बेटी, गरीब का बेटा मातृभाषा में पढ़कर प्रोफेशनल्स बनेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गरीबी के खिलाफ लड़ाई का मैं साधन मानता हूं- पीएम मोदी
8:40 AM
Aug 15, 2021
लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी- आज देश के पास 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली नई ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ भी है
8:38 AM
Aug 15, 2021
हर वो नियम, हर वो प्रक्रिया जो देश के लोगों के सामने बाधा बनकर, बोझ बनकर, खड़ी हुई है, उसे हमें दूर करना ही होगा- पीएम नरेंद्र मोदी
8:38 AM
Aug 15, 2021
मैं आज आह्वान कर रहा हूं, केंद्र हो या राज्य सभी के विभागों से, सभी सरकारी कार्यालयों से, अपने यहां नियमों-प्रक्रियाओं की समीक्षा का अभियान चलाइए- पीएम मोदी
8:37 AM
Aug 15, 2021
रिफॉर्म्स को लागू करने के लिए गुड और स्मार्ट गवर्नेंस चाहिए, आज दुनिया इस बात की भी साक्षी है कि कैसे भारत अपने यहां गवर्नेंस का नया अध्याय लिख रहा है- पीएम मोदी
8:36 AM
Aug 15, 2021
हमने देखा है, कोरोना काल में ही हजारों नए स्टार्ट-अप्स बने हैं, सफलता से काम कर रहे हैं, कल के स्टार्ट-अप्स, आज के यूनिकॉर्न बन रहे हैं, इनकी मार्केट वैल्यू हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच रही है- पीएम मोदी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+