स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को किया संबोधित, थपथपाई केंद्र सरकार की पीठ

नई दिल्ली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा, मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

Recommended Video

    Independence Day 2021: President Ram Nath Kovind ने किया देश को संबोधित | वनइंडिया हिंदी
    Independence Day 2021 Highlights of President Ram Nath Kovind address

    अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड काल में केंद्र की नीतियों और योजनाओं को लेकर मोदी सरकार की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने इस विशेष वर्ष को स्मरणीय बनाने के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ किया है। 'गगनयान मिशन' उन अभियानों में विशेष महत्व रखता है। हमारा लोकतन्त्र संसदीय प्रणाली पर आधारित है, अतः संसद हमारे लोकतन्त्र का मंदिर है। यह सभी देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे लोकतंत्र का यह मंदिर निकट भविष्य में ही एक नए भवन में स्थापित होने जा रहा है।'

    यह भी पढ़ें Independence Day: 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं, ये 5 देश भी मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस

    राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'महामारी की तीव्रता में कमी आई है लेकिन कोरोना-वायरस का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। हर तरह के जोखिम उठाते हुए, हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासकों और अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासकों और अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे प्रोटोकॉल के अनुरूप जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।'

    बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश देते हुए राष्ट्रपति कोविद ने कहा, 'मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। मुझे इस बात की खुशी है कि सभी बाधाओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में - विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में - बढ़ोतरी जारी रही है। जब 'ईज ऑफ डुइंग बिजनेस' की रैंकिंग में सुधार होता है, तब उसका सकारात्मक प्रभाव देशवासियों की 'ईज ऑफ लिविंग' पर भी पड़ता है। एग्रीकल्चरल मार्केटिंग में किए गए अनेक सुधारों से हमारे अन्नदाता किसान और भी सशक्त होंगे और उन्हें अपने उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त होगी। मैं जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से अपनी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सक्रिय होने का आग्रह करता हूं।'

    देश को दिया 'मेरा हर काम, देश के नाम' का मंत्र
    राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'मेरा हर काम, देश के नाम।' यह आदर्श-वाक्य हम सभी देशवासियों को मंत्र के रूप में आत्मसात कर लेना चाहिए तथा राष्ट्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करना चाहिए। मैं विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा की है, और आवश्यकता पड़ने पर सहर्ष बलिदान भी दिया है। मैं सभी प्रवासी भारतीयों की भी प्रशंसा करता हूं। उन्होंने जिस देश में भी घर बसाया है, वहां अपनी मातृभूमि की छवि को उज्ज्वल बनाए रखा है। मैं आप सभी को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई देता हूं। यह वर्षगांठ मनाते हुए मेरा हृदय सहज ही आज़ादी के शताब्दी वर्ष 2047 के सशक्त, समृद्ध और शांतिपूर्ण भारत की परिकल्पना से भरा हुआ है। मैं यह मंगलकामना करता हूं कि हमारे सभी देशवासी कोविड महामारी के प्रकोप से मुक्त हों तथा सुख और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+