Independence Day 2021: खूबसूरत Doodle के जरिए Google ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
नई दिल्ली, 15 अगस्त। पूरा भारत आज जश्न-ए-आजादी मना रहा है हालांकि कोविड महामारी के कारण इस बार कहीं पर भी भव्य आयोजन नहीं हो रहे हैं। आजादी का ये पर्व बहुत लोगों की कुर्बानी देने के बाद आया है। अगर आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसके पीछे लाखों लोगों ने बलिदान दिया है इसलिए आजादी के इस दिन का महत्व हर भारतीय को समझना चाहिए। इस खास पर्व पर गूगल ने भी खास डूडल के जरिए देश को आजादी की मुबारकबाद दी है।

इस डूडल में भारतीय परंपरा और संस्कृति की खास झलक दिखाई पड़ रही है, । इस डूडल को कोलकाता के कलाकार सयान मुखर्जी ने डिजाइन किया है। नए डूडल में भारत के विविध नृत्य रूपों के चित्रण को उकेरा गया है,जो कि काफी आकर्षक और सुंदर है। आपको मालूम हो कि आज के दिन भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, बहरीन, लिकटेंस्टीन और कांगो ऐसे देश हैं, जहां आज आजादी का जश्न मन रहा है,मतलब ये कि इन देशों को भी 15अगस्त को ही आजादी मिली थी।
- दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त, 1945 को जापान से मुक्ति मिली थी।
- बहरीन को 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटेन से मुक्ति मिली थी।
- कांगो को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से मुक्ति मिली थी।
- लिकटेंस्टीन को 1 5 अगस्त 1866 को जर्मनी से मुक्ति मिली थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!।
अमित शाह ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अमित शाह ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्ववीट किया है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।इस महापर्व पर मैं स्वतंत्रता महायज्ञ में खुद को आहूत करने वाले महान स्वाधीनता सेनानियों व देश की सुरक्षा में समर्पित सभी वीर सैनिकों को नमन व वंदन करता हूँ। आपका बलिदान और समर्पण हमको सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। जय हिंद!।
आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने tweet किया है कि आज देश पूरे हर्षोल्लास के साथ आज़ादी के #AmritMahotsav के रंग में रंगा हुआ है।आइए आगे आने वाली 75 से 100 वर्षों की यात्रा में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने का संकल्प लें । जय हिंद |












Click it and Unblock the Notifications