Independence Day 2020: प्रधानमंत्री ने गिनाए सरकार के बड़े कदम, APMC, ECA समेत इन फैसलों ने बदला देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) के मौके पर लाल किले से तिरंगा फहराया है। इसके बाद उन्होंने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करना शुरू किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा उठाए गए कई बड़े कदमों पर बात की। जिनसे आज किसानों और गरीबों का भला हो रहा है। उन्होंने एसेंसियल कॉमोडिटी एक्ट (ईसीए), कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी), जनधन खाते और अंतरिक्ष क्षेत्र में की जा रही पहल के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'कौन सोच सकता था कि हमारे व्यापारी पर लटकती जो तलवार थी एसेंसियल कॉमोडिटी एक्ट इतने सालों के बाद वो भी बदल जाएगा। कौन सोच सकता था कि हमारे स्पेस सेक्टर हमारे देश के युवाओं के लिए खुला कर दिया जाएगा।'

Recommended Video

    74th Independence Day: लाल किले की प्राचीर से PM Narendra Modi के 10 बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    Independence Day 2020, independence day speech, Independence, speech on independence day, 74th independence day 2020, 74 independence day, which independence day 2020, Red Fort, independence day, pm modi, prime minister narendra modi speech, narendra modi, pm modi speech on independence day, essential commodities act, Agricultural produce market committee, jandhan, space sector, स्वतंत्रता दिवस, 74वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस 2020, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण, 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण, पीएम मोदी भाषण, लाल किला

    उन्होंने कृषि उत्पाद विपणन समिति को लेकर कहा, 'कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे? कौन सोच सकता था कि किसानों की भलाई के लिए एपीएमसी एक्ट में इतने बड़े बदलाव हो जाएंगे। आज देश अनेक नए कदम उठा रहा है, इसलिए आप देखिए स्पेस सेक्टर को खुला कर दिया, देश के युवाओं को अवसर मिल रहा है। हमने कृषि क्षेत्र को बंधनों से मुक्त कर दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास किया है।'

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर देने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं, तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं। भारत में महिला शक्ति को जब-जब अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। हमारे देश की मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दी गई है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ज्यादातर मकान महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं।

    74th Independence day: स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+