Independence Day: 21 महिला अधिकारियों सहित सम्मानित किए जाएंगे देशभर के 121 पुलिस अधिकारी
नई दिल्ली। कोरोना काल में भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस उत्सव को लेकर देशभर में तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं, महामारी काल में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही इस पर्व के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अब बुधवार को गृह मंत्रालय की तरफ से उन जाबांज पुलिस अधिकारियों की सूची जारी गई है जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Recommended Video

गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 121 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें 15 सीबीआई अधिकारी, एमपी और महाराष्ट्र पुलिस से 10 अधिकारी, उत्तर प्रदेश पुलिस से 8 केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से 7 और बाकी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 15 अगस्त को सम्मानित होने वाले अधिकारियों में 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह मेडल साल 2018 में अपराध की जांच में उनकी उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाएगा।
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा तिरंगा
बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 15 अगस्त, 2020 को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा लहराकर भारत की आजादी का जश्न मनाएगा। भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंध का ही एक उदाहरण है कि अब भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की गूंज टाइम्स स्क्वायर तक सुनाई देगी। इसके अलावा अमेरिका के मैनहट्टन में भी भारतीय स्वतंत्रा दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं, बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जिनके लिए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि: अमित शाह बोले- स्वतंत्रता सेनानी के बारे में पढ़ें युवा, हर समस्या का मिलेगा हल












Click it and Unblock the Notifications