IND vs PAK: भारत ने पाक को चटाई धूल, कश्मीर समेत भारत भर में मनाया गया जश्न, भारत माता की जय से गूंजी धरती
IND vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 128 रनों के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय टीम ने यह प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
जम्मू-कश्मीर में इस जीत का जोरदार जश्न मनाया गया, जहां प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, खासकर स्पिनर्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी के आगे पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी।
भारत की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में शाधू संतों ने भी जश्न मनाया।
प्रयागराज में लोगों ने भारत की जीत का जश्न बनाया।
पश्चिम बंगाल में लोगों ने जश्न मनाया और भारत की जीत पर भारतीय टीम की जमकर तारीफ की।
दिल्ली में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक अभिषेक ने कहा , "मुझे खुशी है कि आज भारत जीत गया... प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले का बदला लिया और आज हमारे खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया कि वे अजेय हैं..."
बिहार में बारिश हो रही थी लेकिन लोगों ने बाहर निकलकर जश्न मनाया और भारतीय टीम की जमकर तारीफ की।।
गौरतलब है कि इस भारत-पाकिस्तान मैच का विपक्षी दलों द्वारा जमकर विरोध किया गया था। कई राजनीतिक दलों ने सरकार से मैच को रद्द करने की मांग की और लोगों से इसका बहिष्कार करने की अपील भी की। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शिवसेना (यूबीटी) ने विरोध प्रदर्शन किए।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। वहीं, दक्षिण भारत में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या मैच से होने वाली कमाई पहलगाम में मारे गए लोगों की जान से अधिक महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications