कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में मास्क लगाना किया गया अनिवार्य
केरल में मास्क लगाना किया गया अनिवार्य
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: देश की राजाधानी दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में एक बार फिर तेजी से कोरोना पॉजिटिव के नए केस सामने आने लगे हैं। वहीं कई राज्यों में जहां मास्क पहनने की अनिवार्यता हटा दी गई थी वहीं अब मास्क पहनना अनिवार्य किया जा रहा है। वहीं अब केरल सरकार ने भी मास्क पहनना अपने राज्य में अनिवार्य कर दिया है।
Recommended Video

पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने अपने नए आदेश में कहा बुधवार को कोविड -19 मामलों में एक नए पुनरुत्थान के बीच मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। नियम का उल्लंघन दंडनीय होगा।
इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि तत्काल चिंता की बात है लेकिन सरकार सतर्क रहना जारी रखेगी क्योंकि अन्य राज्य मामलों की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों ने मास्क नियम वापस लाया है।












Click it and Unblock the Notifications