दूसरे दिन भी जारी है जया टीवी के कार्यालय में आयकर विभाग की छापेमारी
तमिलनाडु में जया टीवी के तमाम ठिकानों पर गुरुवार से शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी। देशभर मे 180 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को छापेमारी की थी।

चेन्नई। तमिलनाडु में जया टीवी के तमाम ठिकानों पर गुरुवार से शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी रहेगी। देशभर मे 180 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार को छापेमारी की थी। आयकर विभाग के अधिकारी का कहना है कि यह छापेमारी कालाधन के खिलाफ की जा रही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे के ठीक तीन दिन बाद यह छापेमारी शुरू हुई है, जया टीवी स्वर्गीय जयललिता के स्वामित्व वाला चैनल है, जिसकी कमान मौजूदा समय में जेल में बंद शशिकला के पास है।
एआइएडीएमके नेता शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनकरन के तमाम ठिकानों पर आयकर विभाग लगातार छापेमारी कर रही रही है। इस छापेमारी के खिलाफ टीटीवी दिनकर ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि देश के लोग देख रहे हैं कि तमिलनाडु में क्या हो रहा है, लेकिन हम इन सबसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे और शशिकला को तमिलनाडु की राजनीति से बाहर किए जाने के लिए यह छापेमारी की जा रही है, लेकिन हम ना तो भागने वाले हैं और ना ही डरने वाले है।
आयकर विभाग ने दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुल 180 जगहों पर छापेमारी की जिसमें से 80 ठिकाने शशिकला और उनके परिवार से जुड़े लोगों के हैँ। आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला जेल में हैं, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सुरक्षित रखा है जिसमे उन्हें चार साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी।
इसे भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद भी इस पोस्ट ऑफिस में जमा हो गए 21 लाख, सीबीआई दर्ज किया मामला












Click it and Unblock the Notifications