Income Tax Raid : दैनिक भास्कर और भारत समाचार के प्रमोटर्स के घर और दफ्तर में आयकर विभाग का छापा
नई दिल्ली, 22 जुलाई। देश के अग्रणी मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर ग्रुप के मध्य प्रदेश के भोपाल में अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी कर की चोरी के मामले में की जा रही है। आयकर विभाग की टीम दैनिक भस्कर ग्रुप के प्रमोटर के घर और ऑफिस पर छापेमारी कर रही है। गौर करने वाली बात है कि कोरोना काल में दैनिक भास्कर ग्रुप ने सरकार की नाकामियों की खुलकर रिपोर्टिंग की थी। वैक्सीन की कमी, दवाइयों, ऑक्सीजन, अस्पताल के हालात पर दैनिक भास्कर की टीम ने बढ़-चढ़कर रिपोर्टिंग की थी।
Recommended Video

आयकर विभाग की टीम ने ना सिर्फ दैनिक भास्कर बल्कि भारत समाचार के दफ्तर में भी छापा डाला है। यह छापेमारी लखनऊ स्थित भारत समाचार के कार्यालय पर की गई है। छापेमारी भारत समाचार न्यूज चैनल के प्रमोटर्स और एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के घर और दफ्तर में की गई है। इन लोगों के घर और ऑफिस में आयकर विभाग की टीम छापा मार रही है। दफ्तर में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के फोन तक आयकर विभाग की टीम ने जमा करा लिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भारत समाचार चैनल भी कोरोना काल में योगी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications