छुट्टी के बावजूद 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस, भर सकेंगे रिटर्न

नई दिल्ली। मार्च के आखिरी हफ्ते में लंबा वीकेंड है। सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे, लेकिन आपको बता दें कि इनकम टैक्स ऑफिस और आयकर सेवा केंद्र छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे। ऐसा इसलिए ताकि लोग बिना किसी देरी के आराम से अपना आयकर रिटर्न भर सकें। आपको बता दें कि 29 से लेकर 1 अप्रैल तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। महावीर जयंती, गुड फ्राईडे के साथ-साथ शनिवार-रविवार की छुट्टी की वजह से काफी लंबा वीकेंड हो गया है।

 छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक इन इनकम टैक्स ऑफिस और आयकर सेवा केंद्र छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे। 29 से 31 तक सरकारी छुट्टी है। सभी सरकारी ऑफिस और बैंक इन दिनों में बंद रहेंगे, लेकिन आयकर ऑफिस में छुट्टी होने के बावजूद उन्हें खुला रखा जाएगा।

 29 से 1 अप्रैल तक की लंबी छुट्टी

29 से 1 अप्रैल तक की लंबी छुट्टी

आपको बता दें कि 29 से लेकर 1 अप्रैल तक की छुट्टी है। 29 को महावीर जयंती की छुट्टी है तो वहीं 30 मार्च को गुड फ्राईडे की छुट्टी है। वहीं 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2017-2018 का आखिरी दिन है, इसलिए उस दिन सरकारी दफ्तर लोगों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन इनकम टैक्स ऑफ और आयकर सेवा केंद्र खुले रहेंगे।

 क्यों खुलेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

क्यों खुलेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

आपको बता दें कि आपके पास इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आखिरी मौका है। ऐसे में लोग रिटर्न फाइल करने से चूक न जाएं इसलिए आयकर विभाग ने दफ्तरों को खुला रखा है। आप 29 से 31 तक जब की बाकी के दफ्तर बंद रहेंगे अपने आयकर से जुड़ा काम निपटा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+