Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आयकर विभाग ने नोएडा में 9000 लोगों को भेजा नोटिस, यह है बड़ी वजह

नोएडा। आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 9,000 लोगों को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने वर्ष 2010-11 में 30 लाख या उससे अधिक मूल्य की संपत्ति रजिस्टर करवाई, लेकिन इनकम टैक्स विभाग को विवरण नहीं दिया। इन 9,000 लोगों से उनकी इनकम टैक्स रिटर्न का विवरण मांगा गया है। बता दें कि, आयकर विभाग, नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों को लगातार नोटिस जारी कर हिसाब मांग रहा है।

income Tax

मंगलवार को आयकर विभाग ने नोएडा में फ्लैट खरीदने वाले 9000 खरीददारों को नोटिस जारी किया है। यह वे खरीददार हैं जिन्होंने नोएडा में 2010-11 0 लाख या उससे अधिक कीमत के फ्लैट या प्लॉट खरीदे थे। इन संपत्तियों की रजिस्ट्री होने के बाद आयकर विभाग ने इन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। क्योंकि इन लोगों ने रजिस्ट्री होने के बाद फ्लैट खरीदने संबंधी ब्यौरा जमा नहीं किया था।

रियल स्टेट में कालेधन पर लोग लगाने के लिए आयकर विभाग लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले भी आयकर विभाग कई फ्लैट खरीदारों को नोटिस जारी कर उनसे फ्लैट कि लिए किए गए भुगतान का हिसाब मांग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+