पटना, मेरठ, कानपुर जैसे शहरों के टैक्स चोरों की खैर नहीं

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अगर आप किसी छोटे शहर में रहकर अपना मोटा कारोबार कर रहे हैं, पर टैक्स नहीं दे रहे तो जरा संभल जाइये। आपके ऊपर है इनकम टैक्स विभाग की नजरें।

Income tax department to target self-employed in tier-2 and tier-3 cities

मेट्रो शहरों से निकले

इनकम टैक्स महकमा अब मेट्रो शहरों और दूसरे बड़े शहरों से हटकर छोटे शहरों में जा रहा है। उसे मालूम चला है कि इनमें बिल्डर,ट्यूशन और कुछ दूसरे धंधों से जुड़े लोग बहुत मोटा कमा रहे हैं। ये लोग कैश में डील करते हैं। ये अपना इनकम टैक्स भी बहुत कम दिखाते हैं। बहुत सारे तो कोई टैक्स दे ही नहीं रहे।

क्लास ली जा रही है

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों वित्त मंत्रालय के अफसर आयकर विभाग के आला अधिकारियों से कह रहे हैं कि वे कानपुर, पटना,लुधियाना,सूरत जैसे शहरों के कारोबारियों पर नजर रखें। जरूरत पड़े तो छापे भी मारे। इन अफसरों की क्लास ली जा रही है।

ट्यूशन का मोटा धंधा

जानकारों ने बताया कि पटना जैसे शहर में करीब 100 लोग ट्यशून का कारोबार करके हर साल 50-50 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। ये अपना इनकम टैक्स देने से कतराते हैं। इनकी सारी डीलिंग कैश में होती है। इनकम टैक्स विभाग अब देश के टियर-टू और टियर थ्री शहरों में भी धावा बोलेगा। इनमें भी अब काफी पैसा लोगों के पास आ गया है।

खैर नहीं

जानकारों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में लोगों हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। पर ये टैक्स चोरी भी कर रहे हैं। अब इस तरह के लोगों की खैर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+