ओमेक्स ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड, 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापे
नई दिल्ली, 12 मार्च: आयकर विभाग ने रियल एस्टेट डेवलपर ओमेक्स ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को आयकर विभाग की टीमों ने ओमेक्स ग्रुप के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कंपनी के दफ्तरों में आयक विभाग की टीमें पहुंची हैं। सभी जगहों पर टीमें तलाशी ले रही हैं।
Recommended Video
IT Raid: देशभर में Omaxe Group पर IT विभाग की छापेमारी, करीब 40 ठिकानों पर रेड | वनइंडिया हिंदी

जानकारी के मुताबिक, ओमैक्स ग्रुप पर पर टैक्स चोरी के आरोपों के बाद ये कार्रवाई की गई है। टैक्स चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग की टीमें सोमवार सुबह से ही रियल एस्टेट डेवलपर ओमैक्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि रियल स्टेट में ओमैक्स ग्रुप का काफी बड़ा नाम और नेटवर्क है। दिल्ली, नोएडा, पंजाब के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा में भी इसका कारोबार है।












Click it and Unblock the Notifications