TDP सांसाद के करीबी रिश्तेदारों के घर आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से टेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद सीएम रमेश के नजदीकी रिश्तेदारों के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीएम रमेश के कारोबार में सहयोगियों के घर और उनके दफ्तरों पर भी छापेमारी की है। टीडीपी लीडर सीएम रमेश ऋत्विक प्रोजेक्ट के प्रमोटर भी हैं। खबर के मुताबिक रेड अभी भी जारी है। सीएम रमेश टीडीपी के राज्यसभा सांसद है।

Income tax department raids close relatives of TDP leader CM Ramesh

प्राप्त जानकारी के अनुसार, TDP सांसद सीएम रमेश के हैदराबाद तथा अन्य स्थानों पर मौजूद आवास तथा अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है।

आयकर विभाग की छापेमारी पर सीएम रमेश का बयान भी आया है। उन्होंने कहा है कि ये राजनीति से प्रेरित कदम है। केंद्र सरकार पिछले 15 दिनों से हमारे नेताओं को निशाना बना रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अब आंध्र प्रदेश में भी यही बात सामने आई है, जो भी उनका विरोध कर रहे हैं उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+