बिल्डर अविनाश भोसले के 23 ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे
आयकर विभाग ने आज उद्योगपति अविनाश भोसले के घर और ऑफिस में छापेमारी की। आयरकर विभाग ने अविनाश भोसले के पुणे और मुबंई स्थित 23 ठिकानों पर छापे मारे।
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आज उद्योगपति अविनाश भोसले के घर और ऑफिस में छापेमारी की। आयरकर विभाग ने अविनाश भोसले के पुणे और मुबंई स्थित 23 ठिकानों पर छापे मारे। अविनाश भोसले पुणे के बिल्डर और एबीआईएल ग्रुप के मालिक है।

अविनाश भोसले के साथ ही उनके दामाद और कांग्रेस नेता विश्वजीत पी कदम के घर पर भी आयकर विभाग ने छापे मारे। इस छापेमारी के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
अविनाश भोसले उस वक्त पहली बार सुर्खियों में आए थे जब बीते साल आम आदमी पार्टी ने उनपर मंत्री एकनाथ खडसे के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार को 1000 करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगाया था। कभी पुणे की सड़कों पर ऑटो चलाने वाले भोसले आज दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने हेलीकॉप्टर से जाते हैं। पुणे के बानेर इलाके में अविनाश का शानदार घर है जिसे वे व्हाइट हाउस का नाम देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications