आयकर विभाग ने जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला की 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति को किया सीज
चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की करीबी शशिकला पर आयकर विभाग ने शिंकजा कसा है। शशिकला की कोडानाड और सिरूथवूर स्थित संपत्ति को आयकर विभाग ने सीज कर दिया है। आयकर विभाग के मुताबिक, इन संपत्तियों की कीमत 2000 करोड़ रुपये है। इनमें से अकेले दो संपत्तियों की कीमत 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आपको बता दें कि लगभग 1 साल पहल शशिकला की 1600 करोड़ की संपत्ति को बेनामी लेनदेन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया था।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के सिरुथवूर और कोडानाडू में स्थित ये संपत्तियां शशिकला और उसके रिश्तेदार इलावरासी और सुधाकरण के नाम पर हैं। आयकर विभाग ने इन संपत्तियों के बाहर नोटिस चिपका दिए हैं। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी और बुधवार शाम आयकर विभाग ने ही एक बयान जारी कर इसकी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications