देशभर में आयकर विभाग के छापे, दिल्ली-मुंबई में कई जगहों पर बाजार बंद

आयकर विभाग के छापों के बाद दिल्ली के चांदनी चौक में बाजार बंद हुए।

नई दिल्ली। 1000 और 500 के नोट पर बैन के बाद देशभर में हलचल है। इसी बीच बड़ी संख्या में अघोषित रकम की तलाश में आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है।

note

आयकर विभाग ने आज दिल्ली, मुंबई और देश के कई बड़े शहरों में छापे मारे हैं। देशभर में आयकर विभाग के छापों के बाद बाजारों में हलचल भी देखने को मिली।

मुंबई में कई जगहों के साथ-साथ दिल्ली के चांदनी चौक, चावडी बाजार, टैंक रोड इलाके में आयकर विभाग के छापों के बाद बड़ी संख्या में बाजार बंद हो गए। आयकर विभाग के छापों को नोट बैन के बाद देशभर में कालेधन के ठिकाने लगाने की कोशिशों को नाकाम करने का प्रयास माना जा रहा है।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+