राबड़ी यादव, मीसा भारती, तेजस्वी यादव की करोड़ों की संपत्ति को आयकर विभाग ने किया सीज

नई दिल्ली। राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की मुश्किल बढ़ गई है, आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीसा भारती की कई संपत्तियों को सीज कर दिया है। मीसा भारती और उनके पति शैलेष के अलावा उनकी बहन रागिनी, चंदा सहित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव की कुल 12 प्लॉट को आयकर विभाग ने सीज कर दिया है।

misa bharti

कई संपत्तियों पर आयकर विभाग का हमला
आयकर विभाग ने जिन संपत्तियों को सीज किया है उसमे एक फार्महाउस दिल्ली में है, एक बंगला न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में है। इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती, शैलेश कुमार और तेजस्वी यादव की बेनामी संपत्ति को सीज किया था। मीसा भारती के खिलाफ आयकर विभाग ने दो समन जारी किए थे, लेकिन जब उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया तो आयोकर विभाग ने इन संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई शुरु की है। इससे पहले आयकर विभाग ने 7 जून को शैलेश पर आयकर विभाग की पूछताछ में शामिल नहीं होने की वजह से 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका था। इससे पहले मीसा भारती और उनके पति को आयकर विभाग ने समन किया था, उन्हें बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने तलब किया था।

लालू पैसे के भूखे, नीतीश सत्ता के
मंगल पांडे आयकर विभाग की कार्रवाई पर बात करते हुए कहा कि बिहार की गरीब जनता की बददुआएं इन लोगों को लग रही हैं, इन लोगों ने अवैध तरीके से इन संपत्तियों पर कब्जा किया था। मंगल पांडे ने कहा कि लालू का परिवार पैसे का भूखा है और नीतीश कुमार सत्ता के भूखे हैं, लिहाजा नीतीश कुमार इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और ना ही इन लोगों का समर्थन रद्द करेंगे।

करोड़ो की कीमत है संपत्ति की
आयकर विभाग ने जिन संपत्तियों को सीज किया है उसकी कुल मार्केट कीमत तकरीबन 175 करोड़ रुपए की है। लेकिन इन तमाम संपत्तियों को सिर्फ 9.32 करोड़ रुपए में ही खऱीदा गया है। बिहार में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राबड़ी के नाम पर पटना में 18 फ्लैट, 18 पार्किंग स्पेस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+