आयकर विभाग का एक्शन, कांग्रेस नेता कुलदीप विश्नोई की 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त
Recommended Video
Kuldeep Bishnoi का का Hotel सीज, 150 करोड़ की Illegal Property पर कार्रवाई । वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुरुग्राम स्थित 150 करोड़ रुपए के होटल को बेनामी संपत्ति के तहत जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि यह बेनामी संपत्ति हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और चंदर मोहन की है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन अधिनियम, 1988 की धारा 24 (3) के तहत की है।

आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई (BPU) ने यह कार्रवाई की है। यह संपत्ति ब्राइट स्टार होटल प्राइवेट लिमिटेड की है। इस कंपनी में 34 प्रतिशत शेयर्स ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड के थे जो यूएई से छुपकर इसे चलाती थी।












Click it and Unblock the Notifications