अगले 24 घंटे बेहद अहम, इन 12 राज्यों में 'बहुत भारी बारिश' की चेतावनी
नई दिल्ली। असम और बिहार समेत देश के छह राज्य भयंकर बाढ़ से ग्रसित है और इस बीच सरकार ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि 12 अन्य राज्य भी बाढ़ की चपेट में आने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार है, जिससे 14 बड़ी नदियों के उफान पर होने का खतरा मंडरा रहा है।

मुंबई का हाल है बेहाल
मुंबई पिछले दो दिन से बाढ़ की चपेट में है और मंगलवार तक 298 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में मध्य और उत्तरी मुंबई में भयंकर बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते अब तक मुंबई में 7 की मौत हो चुकी है।
Recommended Video


अगले 24 घंटे है अहम
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे देश के कई राज्यों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अगले तीन दिनों में मूसलाधार बारिश के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को एक बार फिर भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि माही, साबरमती और बनास नदी पर बने बांध अब तक 94 से 96 प्रतिशत तक भरे हुए हैं। ऐसे में अगले 24 घंटों में बारिश एक बार फिर तबाही मचा सकती है।

ये 12 राज्य आ सकते हैं बाढ़ की चपेट में
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में तेज बारिश से 12 राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुरजरात, गोवा, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और दमन दीव में बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। आपको बता दें कि इन 12 राज्यों के अलावा पहले से ही महाराष्ट्र के मुंबई, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और उडिसा में बाढ़ की तबाही ने लाखों को बेघर और सैकड़ों की जान ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications