VIDEO: लेह में 1962 युद्ध स्मारक का उद्घाटन, रिटायर ब्रिगेडियर को खुद व्हील चेयर से ले गए राजनाथ

नई दिल्ली, 18 नवंबर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूर्वी लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित रेजांग ला में एक पुनर्निर्मित युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। ये वही जगह है, जहां पर भारतीय सैनिकों ने 1962 के युद्ध में चीनियों को सबक सिखाया था। इस दौरान भारतीय सेना के तत्कालीन ब्रिगेडियर आरवी जतार भी मौजूद रहे। पहले तो रक्षा मंत्री ने उसका स्वागत किया, इसके बाद खुद उनकी व्हीलचेयर को स्मारक तक लेकर गए। इसका वीडियो रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने शेयर किया है।

Brigadier

पीआरओ ने वीडियो के साथ लिखा कि 13 कुमाऊं के ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) आरवी जातर, जिन्होंने 1962 के चीन-भारत संघर्ष में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके साथ थे। वहीं रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे रेजांग ला की लड़ाई में बहादुरी से लड़े ब्रिगेडियर (रिटा.) आरवी जतार से भेंट करने का अवसर मिला। वे उस समय कम्पनी कमांडर थे। उनके प्रति सम्मान के भाव से मैं अभिभूत हूं और उनके साहस को मैं नमन करता हूं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करें।

18 हजार फीट पर लड़ाई
रेजांग ला की लड़ाई ऐतिहासिक थी, जिसे 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। उस वक्त मेजर शैतान सिंह और उनके साथियों ने 'आखिरी गोली और आखिरी सांस' तक लड़ाई लड़ी। उन्हीं जवानों के सम्मान में एक स्मारक बनाया गया है।

पिछले साल शहीद हुए थे 20 जवाब
आपको बता दें कि पिछले साल मई में भारतीय और चीनी सेना के बीच लद्दाख में विवाद हुआ था, जो अभी तक जारी है। उसी दौरान जून में गलवान घाटी में चीनी सैनिक भारतीय सेना से भिड़ गए थे। जिसमें एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हुए। वैसे तो चीनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा 40 से ज्यादा था, लेकिन चीनी सेना ने कभी सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+