कोरोना लॉकडाउन में भी गोवा में समंदर किनारे चल रही थी मस्ती, Teenage लड़कियां भी पकड़ी गईं
नई दिल्ली- गोवा खुद को कब का कोरोना मुक्त घोषित कर चुका था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गोवा मॉडल की दुहाई देकर अपने जिलाधिकारियों से उसे रोल मॉडल बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में ही गोवा की तस्वीर अचानक बदल गई है। वहां ट्रेनें पहुंचने से कोरोना वायरस के नए मामले अचानक तेजी से पांच गुना से भी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में वहां से जो दो खबरें आई हैं, वह परेशान करने वाली हैं। एक तो गोवा में समंदर बीच पर पार्टी की मस्ती में डूबे कुछ विदेशी टीनएजर को हिरासत में लिया गया है। जबकि, दूसरा मामला पूजा बेदी का है, जो पहले लॉकडाउन में भी गोवा पहुंचीं और जब उन्हें क्वारंटीन किया गया है तो उन्हें वहां कमियां ही कमियां नजर आ रही हैं।

समंदर किनारे रूसी लड़के-लड़कियों की मस्ती
गोवा में लॉकडाउन के नियमों की खिल्ली उड़ाते हुए समंदर किनारे से लड़के-लड़कियों के एक ग्रुप को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक ये टीनएजर लड़के और लड़कियां रूसी हैं और नॉर्थ गोवा में समंदर किनारे पार्टी में मशगूल थे। इन लोगों को रविवार को अश्वेन में एक सुनसान सी बीच पर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पार्टी करते और शराब पीते हुए हिरासत में लिया गया, जिसकी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की गई है। इन लोगों पर लॉकडाउन तोड़ने और सरकार की ओर से बनाए गए प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप है। इन सभी को परनेम पुलिस ने पकड़ा है और डीएसपी गजानन प्रभुदेसाई ने उनके पासपोर्ट की तहकीकात के बाद बताया है कि सभी नाबालिग हैं और टीनएजर हैं।

रूसी कॉन्सुलेट को भी दी जाएगी जानकारी
प्रभुदेसाई ने कहा है कि इन सबके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का भी अपराध दर्ज किया गया है। इसके बाद इन सभी नाबालिकों की पूरी जानकारी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के हवाले कर दी गई है। क्योंकि, नाबालिगों से जुड़े मामला होने की वजह से आगे की कार्रवाई वही करेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बारे में रूसी कॉन्सुलेट को भी सूचना दी जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाया जा रहा है,जिसमें कुछ कम उम्र के लड़के-लड़कियों को पुलिस की हिरासत में दिखाया जा रहा है।

समंदर किनारे कैसे पहुंचे विदेशी सैलानी ?
बता दें कि गोवा मॉडल की वजह से प्रदेश ने 7 मरीजों के ठीक होने के बाद कई दिनों तक खुद को कोरोना मुक्त घोषित बनाए रखा। लेकिन, जबसे स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं, गोवा में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या अचानक 31 बढ़कर 38 तक पहुंच चुकी है। इसमें एक दिन में ही 9 नए मामले सामने आए हैं। इसलिए गोवा सरकार लगातार यह मांग कर रही है कि दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों को गोवा में नहीं रुकने दिया जाए। लेकिन, इस तरह की घटनाएं प्रदेश प्रशासन की चिंता और बढ़ाए जा रही हैं और जब सबकुछ बंद है तो विदेशी सैलानी समंदर किनारे पहुंचकर संक्रमण का खतरा और बढ़ा दे रहे हैं।
(ऊपर की तस्वीर सोशल मीडिया से प्रतीकात्मक)
क्वारंटीन सेंटर में कोरोना का खतरा- पूजा बेदी
उधर अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ लॉकडाउन तोड़कर गोवा पहुंचीं पूजा बेदी को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। बेदी का कहना है कि उनके मंगेतर गोवा के रहने वाले हैं, जिनका घर, कार, कारोबार सब गोवा में रजिस्टर्ड है और वो नियमों का पालन करते हुए गोवा पहुंचे हैं, फिर भी वहां के अधिकारियों ने उन्हें 30 मई तक क्वारंटीन कर दिया है। बेदी ने क्वारंटीन फैसिलिटी की सुविधाओं पर भी सवाल उठाया है और वहां बहुत ज्यादा गंदगी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हाइजीन और सैनिटाइजेशन की कमी के चलते यहां वायरस के पैदा होने का खतरा है। 'जो लोग बिना कोरोना के गोवा में घुसेंगे उन्हें ऐसे गंदे क्वारंटीन सेंटर में यह हो जा सकता है। लेकिन लोग तो इसी पर फोकस करेंगे कि एक सेलिब्रिटी गोवा में कैसे घुस गई?'
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications