राज्यसभा में ईवीएम पर जमकर हुआ बवाल, विपक्ष ने कहा- EVM की ये सरकार, नहीं चलेगी

राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान ईवीएम के मुद्दे पर बड़ा बवाल हुआ। यहां विपक्षी सांसद विरोध करते-करते वेल तक पहुंच गए।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी हार के बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़ा किया था। उस पर बवाल अब तक जारी है। उसके बाद मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के दौरान सामने आई गड़बड़ी के बाद मामला और भी ज्यादा विवादित हो गया।

राज्यसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब ईवीएम मशीन का टेस्ट किया था तो उसमें जो बटन दबाते थे, भाजपा का कमल निशाना आता था। ये मशीन उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रयोग में लाई गई थी। सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट प्रमाण है कि इसमें छेड़छाड़ हो सकती है। उन्होंने सभापति से कहा कि उनकी प्रार्थना है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।

राज्यसभा में ईवीएम पर जम कर हुआ बवाल, विपक्ष ने कहा-EVM की ये सरकार, नहीं चलेगी

जावड़ेकर ने कहा, समय खराब मत करिए

इस दौरान सदन में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आप चुनाव आयोग में जाइए, सदन का समय खराब मत करिए। आयोग के पास सारी खबर है। कोई गड़बड़ी नहीं है। समाजवादी पार्टी से सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि इनमें प्रोग्रामिंग की गई। अटेर के उपचुनाव में ऐसा खुल गया। यादव ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी जांच कराया जाए।

मायावती ने कहा कि यह मामला पहले ही राज्यसभा में उठ चुका है। इस मामले को लेकर हमारी पार्टी अदालत भी जा चुकी है। मध्य प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए माया ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। इस दौरान जावड़ेकर बार-बार यह कहते रहे कि सदन का समय खराब ना करें।

माया ने कहा कुछ ऐसा

माया ने भाजपा को कुछ ऐसा कहा जिस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शब्दों का चयन हार की हताशा बयान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मायावती ने जनता को बेईमान कहा है। यह देश के लोकतंत्र का अपमान है।

उपसभापति ने घोषणा की कि ईवीएम के मुद्दे पर 267 के तहत नरेश अग्रवाल, दिग्विजय अग्रवाल, प्रमोद तिवारी और प्रो राम गोपाल यादव की ओर से नोटिस मिली है लेकिन मैं इसकी अनुमति नियम 267 के तहत चर्चा की अनुमति नहीं दे सकता।

इसके बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इलेक्शन के आधार पर हमारा लोकतंत्र टिका है। इलेक्शन साफ-सुथरा हो इस पर शंका है। आजाद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब ईवीएम शक के दायरे में है। इतना ही नहीं सांसद उप सभापति के वेल के पास पहुंच कर नारा लगाने लगे ईवीएम की ये सरकार, नहीं चलेगी,चलेगी। जिसके बाद 11.30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+